ताज़ा खबरें
10601 समाचार
विदेश
चंद्र ग्रहण : 27-28 अगस्त को साल का सबसे गहरा चंद्र ग्रहण, जानिए कब शुरू होगा और कितनी देर तक चलेगा
27-28 अगस्त 2026 को एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसमें चंद्रमा का लगभग 93 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया में चला जाएगा। यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका समेत कई देशों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा। आंशिक ग्रहण करीब 3 घंटे 18 मिनट और पूरा ग्रहण लगभग 5 घंटे 38 मिनट तक चलेगा।
फुटबॉल
वर्ल्ड कप 2026 : अर्जेंटीना की टीम घोषित, मेसी फिर संभालेंगे कमान
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तान लियोनेल मेसी अपने करियर का छठा विश्व कप खेलेंगे, जबकि 2022 में विश्व कप जीतने वाली टीम के 17 खिलाड़ियों को दोबारा मौका मिला है। कोच लियोनेल स्कालोनी ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कई युवा चेहरों को भी टीम में शामिल किया है। अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा।
कोरिया
फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन : 20 दुकानों पर छापे, 108 किलो फल और 6 दर्जन केले नष्ट
कोरिया जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन दिन तक चलाए गए विशेष अभियान में 20 फल दुकानों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 108 किलोग्राम खराब फल और 6 दर्जन केले नष्ट कराए गए। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।
क्रिकेट
IPL : शर्मनाक प्रदर्शन के बाद LSG में बड़ा भूचाल, ऋषभ पंत ने अचानक छोड़ी कप्तानी!
आईपीएल 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद Lucknow Super Giants के खेमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। टीम ने उनके इस निर्णय को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है।
राज्य सरकार
कृषि में बड़ा बदलाव : 40 लाख किसानों के लिए नई रणनीति, डिजिटल खेती और प्राकृतिक कृषि पर जोर
छत्तीसगढ़ अब पारंपरिक धान की खेती से आगे बढ़कर फसल विविधीकरण, डिजिटल तकनीक और प्राकृतिक खेती के नए युग में प्रवेश कर रहा है। ‘‘नवा अंजोर विज़न 2047’’ के तहत राज्य सरकार का लक्ष्य 40 लाख किसानों की आय बढ़ाना और कृषि को आधुनिक बनाना है। नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक में बताया गया कि राज्य में दलहन उत्पादन में 76% की वृद्धि और तिलहन क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।
खेल
सुप्रीम कोर्ट से राहत : एशियन गेम्स ट्रायल्स का रास्ता साफ, WFI की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट को बड़ा राहत भरा फैसला देते हुए उन्हें एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए WFI की याचिका खारिज कर दी। अब विनेश 30-31 मई को होने वाले ट्रायल्स में अपना दमखम दिखा सकेंगी।
राज्य सरकार
बड़ा कदम : नियद नेल्ला नार 2.0 से माओवादी क्षेत्रों में पहुंचेगा योजनाओं का पूरा लाभ
छत्तीसगढ़ सरकार की नियद नेल्ला नार योजना 2.0 के तहत माओवादी प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में सभी पात्र ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ देने का अभियान शुरू किया जा रहा है। मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं के विस्तार पर चर्चा हुई।
विदेश
भारत-अमेरिका संबंध : भारत की क्षमता को पहचानते हैं,राजदूत सर्जियो गोर ने मजबूत साझेदारी पर जोर
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका भारत को दुनिया के प्रमुख शक्ति केंद्रों में से एक मानता है और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, व्यापार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझा हितों पर जोर देते हुए भारत को एक भरोसेमंद साझेदार बताया।
कांग्रेस
खाकी अवतार : राहूल गांधी ने पहनी वर्दी, जमीन पर बैठे और जाना आम आदमी का दर्द
Rahul Gandhi ने लुटियंस दिल्ली स्थित अपने आवास पर दिल्ली-NCR के ऑटो रिक्शा चालकों से मुलाकात कर उनके जीवन, आर्थिक संघर्ष और महंगाई की मार को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने खाकी वर्दी पहनकर प्रतीकात्मक रूप से ड्राइवरों के साथ समय बिताया, जमीन पर बैठकर भोजन किया और उनकी समस्याओं को सुना।
राज्य सरकार
बैठक : एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश
जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर खाद्य विभाग और गैस एजेंसियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने, ऑनलाइन और वास्तविक स्टॉक का मिलान सुनिश्चित करने तथा किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
कबीरधाम
भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.13 लाख रुपये के साथ जुआरी पकड़े
कवर्धा पुलिस ने करपात्री चौक स्थित एक मकान में चल रहे अवैध जुए के फड़ पर छापा मारकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर की। मौके से ₹2.13 लाख नकद, 52 पत्ती ताश और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
महासमुंद
संभर उपार्जन केंद्र मामला : 2430 क्विंटल धान की कमी, FIR और उच्चस्तरीय जांच की मांग
बागबाहरा विकासखंड के संभर धान उपार्जन केंद्र में खरीफ धान खरीदी के दौरान 2430 क्विंटल धान की कमी (शॉर्टेज) का मामला सामने आया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹75.33 लाख बताई जा रही है। इस गंभीर अनियमितता को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य एवं भारत स्काउट-गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपकर तत्काल FIR दर्ज करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।