"नरेंद्र मोदी" के लिए 369 परिणाम मिले
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: रायपुर में CM साय का सहज अंदाज, सड़क किनारे दीये बेच रही मीरा से खरीदा आशीर्वाद का दीया
CM Vishnu Deo Sai: रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए उस समय खास पल बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक उसके पसरे पर पहुंचे। CM साय ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए मीरा से मिट्टी का दीया खरीदा और उसे एक हजार रुपए की सहायता राशि दी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कारीगरों और छोटे विक्रेताओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
केंद्र सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा अभियान, छत्तीसगढ़ में होंगे बड़े कार्यक्रम
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में रक्तदान, स्वच्छता, स्कूल प्रतियोगिता, सेवा शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
केंद्र सरकार
PM Matsya Sampada Yojana: खेती से आगे बढ़े किसान, मछली पालन और हैचरी से बना रहे नई पहचान
PM Matsya Sampada Yojana: महासमुंद जिले के किसानों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आय बढ़ाने का नया माध्यम बन रही है। करीब 150 किसान मछली पालन, हैचरी और पाउंड लाइनर यूनिट से जुड़कर स्वरोजगार और अतिरिक्त आमदनी हासिल कर रहे हैं।
केंद्र सरकार
PM Matsya Sampada Yojana: तालाब से तरक्की तक का सफर, महासमुंद के किसानों ने मछली पालन से बदली अपनी किस्मत
PM Matsya Sampada Yojana: महासमुंद जिले के किसानों को पारंपरिक धान खेती के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आय के नए अवसर मिल रहे हैं। जिले के करीब 150 किसान मछली पालन, हैचरी और पाउंड लाइनर जैसी आधुनिक तकनीकों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। बिरकोनी के दिनेश चंद्राकर और बकमा के हिमांशु चंद्राकर जैसे किसानों ने सरकारी अनुदान का लाभ लेकर मछली पालन को सफल व्यवसाय में बदल दिया है।
राज्य सरकार
Chakradhar Samaroh: महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को समर्पित समारोह का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: ओपी चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर की बैठक
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में सहभागिता की। बैठक में सेवा की कहानी और सेवा मेरा योगदान थीम के तहत जनभागीदारी बढ़ाने, सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और अभियान की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
भाजपा
Chhattisgarh Politics: विष्णुदेव साय की पहचान पर कांग्रेस के बयान से गरमाई सियासत, धरमलाल कौशिक ने साधा निशाना
Chhattisgarh Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पहचान तय करने का अधिकार कांग्रेस को नहीं है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर और शराब घोटाले को लेकर भी निशाना साधा।
रक्षा
India China Border: रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में भारत-चीन रिश्तों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़े खुलासे
India China Border: रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तैनाती में कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमा क्षेत्रों में अब भी हजारों चीनी सैनिक मौजूद हैं, लेकिन 2020 के गलवान तनाव के मुकाबले स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। भारत ने भी LAC पर अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाए रखा है।
राष्ट्रीय
India Iran Relations: PM मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन की मुलाकात, ब्रिक्स समिट में भारत ने दिखाई संतुलित कूटनीति
India Iran Relations: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, समुद्री सुरक्षा और मध्य पूर्व में शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान भारत ने अपनी संतुलित और स्वतंत्र विदेश नीति को एक बार फिर सामने रखा।
राष्ट्रीय
BRICS Summit 2026: BRICS देशों में दुनिया की आधी आबादी, भारत बना ग्लोबल सॉल्यूशन का केंद्र: PM मोदी
BRICS Summit 2026 के बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRICS देश दुनिया की करीब आधी आबादी, 40 प्रतिशत वैश्विक GDP और बड़े व्यापारिक हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि BRICS अब ग्लोबल इनोवेशन और समाधान का प्रमुख केंद्र बन रहा है। पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक मजबूती, सप्लाई चेन और विकास मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच विकास और स्थिरता का भरोसेमंद भागीदार बनकर उभरा है।
राज्य सरकार
Nasha Mukt Bharat Abhiyan: रायपुर विश्वविद्यालय में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं काे नशे से दूर रहने की अपील की
Nasha Mukt Bharat Abhiyan: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत अभियान का समापन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासन, सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
राष्ट्रीय
BRICS Summit 2026: व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता और सुरक्षा समझौतों पर टिकीं दुनिया की नजरें
BRICS Summit 2026: दिल्ली में विदेशी नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में कड़े इंतजाम किए गए हैं।