Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रा…
Scrap truck seized in Raigarh(Image Source: Keertiman Media)
Scrap truck seized in Raigarh(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त

Raigarh Scrap Case: पूंजीपथरा में GST की ई-वे बिल जांच के दौरान 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप से लदा 16 चक्का ट्रक पकड़ा गया। पुलिस ने ट्रक और स्क्रैप समेत करीब 26.50 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की है।

य
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 03:09 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raigarh Scrap Case: उद्योगों में संदिग्ध स्क्रैप खपाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। GST विभाग की ई-वे बिल जांच के दौरान संदेह के दायरे में आए 16 चक्का ट्रक को पूंजीपथरा पुलिस ने जब्त किया है। ट्रक से करीब 32.5 टन अलग-अलग प्रकार का लोहे का स्क्रैप बरामद हुआ है। स्क्रैप और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत करीब 26.50 लाख रुपए बताई गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को रायगढ़ की GST ई-वे बिल जांच टीम ने तराईमाल स्थित एनआरव्हीएस प्लांट के पास एक 16 चक्का ट्रक को जांच के लिए रोका था।
जांच के दौरान ट्रक में लदे स्क्रैप और उससे संबंधित दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई। वाहन चालक अलेख्जेण्डर तिर्की (50), निवासी चिड़रापारा, पत्थलगांव, जिला जशपुर ने पूछताछ में बताया कि वह स्क्रैप कोरबा से एआर इस्पात, पूंजीपथरा लेकर जा रहा है। दस्तावेजों में अनियमितता मिलने के बाद GST विभाग ने वाहन को आगे की जांच के लिए निरुद्ध कर दिया। विभाग की ओर से चालक को MOV-01 और MOV-02 जारी किए गए और ट्रक को पास के पेट्रोल पंप पर उसकी अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।

अनुमति के बिना ट्रक प्लांट ले जाने का आरोप

GST विभाग के अनुसार, बाद में चालक ने संबंधित अधिकारी की अनुमति के बिना निरुद्ध ट्रक को एआर इस्पात के प्लांट परिसर में पहुंचा दिया। वहां स्क्रैप उतारने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और आगे की जांच शुरू की गई। इस बीच GST विभाग ने कर बीजक जारी करने वाली फर्म मेसर्स पीआर ग्लोबल, जगतपुर रोड रायगढ़ से भी जरूरी दस्तावेज मांगे। हालांकि, फर्म की ओर से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। दस्तावेजों और परिस्थितियों को देखते हुए GST विभाग ने स्क्रैप के संदिग्ध और चोरी का होने की आशंका जताई। इसके बाद वाहन और उसमें लदे माल को आवश्यक कार्रवाई के लिए पूंजीपथरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान ट्रक में टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहनों के पार्ट्स समेत कई तरह का स्क्रैप पाया। पूछताछ में चालक ने पुलिस को बताया कि वह यह माल धरमजयगढ़ क्षेत्र के नुनबीरा से लेकर आया था और इसे एआर इस्पात में खपाने के लिए ले जा रहा था।

एआर इस्पात से भी मांगे गए दस्तावेज

पुलिस ने एआर इस्पात, पूंजीपथरा से वाहन और स्क्रैप के संबंध में जानकारी मांगी। पुलिस के मुताबिक, कंपनी की ओर से स्क्रैप से संबंधित संतोषजनक जानकारी, पर्चेस ऑर्डर और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद पुलिस ने करीब 32.5 टन स्क्रैप जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपए बताई गई है। साथ ही करीब 20 लाख रुपए कीमत का 16 चक्का ट्रक भी जब्त किया गया। इस तरह जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 26.50 लाख रुपए है। पुलिस ने वाहन चालक अलेख्जेण्डर तिर्की के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मामले में स्क्रैप के स्रोत, दस्तावेजों और इसे उद्योग में खपाने से जुड़े पहलुओं की जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें