Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी ED raids: रायपुर-दुर्ग में ED की हलचल, कई ठिकानों पर जांच की सूचना Robbery Case: बंद इस्पात फैक्ट्री में गार्ड को बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान, तीन गिरफ्तार Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Crime: खुद को इंस्पेक्टर बताकर दे रहे कानूनी कार्रवाई की धमकी, वीएसके ऐप के डेटा पर उठे गंभीर सवाल Durg RPF Arrest: 5 साल बाद शिकंजे में आए रेल संपत्ति चोरी के दो आरोपी, आरपीएफ ने गांव से दबोचा Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › BRICS Summit 2026: व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली,…
Russian President Vladimir Putin arrives in Delhi
Russian President Vladimir Putin arrives in Delhi
राष्ट्रीय Featured

BRICS Summit 2026: व्लादिमीर पुतिन पहुंचे दिल्ली, मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता और सुरक्षा समझौतों पर टिकीं दुनिया की नजरें

BRICS Summit 2026: दिल्ली में विदेशी नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 Sep 2026, 08:07 AM · अपडेट: 22 Oct 2026, 06:15 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी के लिए देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह तैयार है। विदेशी मेहमानों के आगमन के साथ ही शहर में कूटनीतिक चहल-पहल तेज हो गई है। शुक्रवार सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, जहां केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनकी अगवानी की और औपचारिक स्वागत किया। 

मोदी और पुतिन के बीच होगी द्विपक्षीय बैठक 

पुतिन अपने इस भारत दौरे के दौरान करीब 60 घंटे नई दिल्ली में बिताएंगे। फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन संघर्ष के बाद यह पहला मौका है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस से बाहर किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार, शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी। इस उच्चस्तरीय वार्ता में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित रहेगा। पुतिन के साथ एक बड़ा उच्च-स्तरीय रूसी प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

मोदी-पुतिन वार्ता: इन मुद्दों पर रहेगी नजर

  • रक्षा और सामरिक सहयोग: बैठक के दौरान S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की पेंडिंग डिलीवरी और ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी संयुक्त परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा संभव है।

  • व्यापार और समुद्री मार्ग: पश्चिमी प्रतिबंधों और क्षेत्रीय तनाव के बीच प्रभावित हुए समुद्री व्यापार मार्गों को सुगम बनाने, आर्थिक लेन-देन को गति देने और ऊर्जा सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा होगी।

  • 'इन्नोप्रोम' प्रदर्शनी का दौरा: द्विपक्षीय बातचीत समाप्त होने के बाद, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन दोनों देशों के उद्योग और व्यापार मंत्रालयों द्वारा आयोजित संयुक्त औद्योगिक प्रदर्शनी ‘इन्नोप्रोम’ (INNOPROM) का जायजा लेंगे।

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
होटल का एक बड़ा हिस्सा आरक्षित 

वैश्विक नेताओं के आगमन को देखते हुए राजधानी को छावनी में बदल दिया गया है। सुरक्षा के ऐसे कड़े इंतजाम किए गए हैं कि पूरी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनका प्रतिनिधिमंडल चाणक्यपुरी स्थित मशहूर 'होटल आईटीसी मौर्या' में ठहरा है। सुरक्षा कारणों से होटल के एक बड़े हिस्से और कई वीआईपी सुइट्स को केवल रूसी दल के लिए आरक्षित किया गया है।

दुनिया भर के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

इस बार के ब्रिक्स सम्मेलन में कई प्रमुख वैश्विक नेता शिरकत कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचे शीर्ष नेताओं में मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • शी जिनपिंग (राष्ट्रपति, चीन)

  • मसूद पेज़ेशकियन (राष्ट्रपति, ईरान)

  • सिरिल रामफोसा (राष्ट्रपति, दक्षिण अफ्रीका)

  • प्रबोवो सुबिआंतो (राष्ट्रपति, इंडोनेशिया)

  • अब्देल फतह अल-सिसी (राष्ट्रपति, मिस्र)

  • अनवर इब्राहिम (प्रधानमंत्री, मलेशिया)

  • शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (क्राउन प्रिंस, अबू धाबी)

  • अबिय अहमद अली (प्रधानमंत्री, इथियोपिया)

  • ले मिन्ह हंग (प्रधानमंत्री, वियतनाम)

वैश्विक अर्थशास्त्र और नई कूटनीतिक प्राथमिकताओं के लिहाज से दिल्ली में हो रहा यह सम्मेलन बेहद अहम माना जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें