"वायरल वीडियो" के लिए 120 परिणाम मिले
रायगढ़
उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई
रायगढ़ के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। विरोध के बावजूद हरकतें नहीं रुकने पर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची, जहां मारपीट हुई। मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय
डे-केयर में मासूम से क्रूरता : टॉयलेट में बंद किया, रोते बच्चे के साथ बदसलूकी के वीडियो वायरल
बेंगलुरु में एक बड़ी आईटी कंपनी के परिसर में चल रहे बच्चों के डे-केयर सेंटर यानी शिशु गृह से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 से 3 साल के एक मासूम बच्चे के साथ बेरहमी और बदसलूकी की गई है। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वहां काम करने वाली महिलाएं बच्चे के साथ बेहद गलत व्यवहार करती दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
रायपुर
सुरक्षा में बड़ी चूक : प्लेटफॉर्म पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई कार
रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक इनोवा कार के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद RPF ने चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन की एंट्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिलासपुर
भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप
नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन ने पूर्व महापौर रामशरण यादव पर 1.15 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है, जबकि लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ का VIDEO वायरल : हाथियों को दौड़ाया, पत्थर बरसाए और पटाखे फोड़े, वन विभाग करेगा कार्रवाई
रायगढ़ जिले के छर्राटांगर गांव में खेत में पहुंचे दो जंगली हाथियों को ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर, शोर मचाकर और पटाखे फोड़कर भगाने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। विभाग ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है और ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
रायपुर
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में दो विवाद, जांच के घेरे में शिक्षक
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम और जांजगीर-चांपा जिलों में शिक्षकों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मामले में शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप है, जबकि दूसरे में शिक्षक और शिक्षिका का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
राष्ट्रीय
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता मुकेश कुमार की ओर से दाखिल की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की खंडपीठ के समक्ष इस केस पर तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप, अध्यक्ष पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
तिल्दा-नेवरा में खनिज अधिकारियों से कथित बदसलूकी और धमकी के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के पति डॉ. खुमान वर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर
हैवानियत : चरित्र शंका में पति बना कसाई, पत्नी का सिर मुंडवाया, बच्चों से पिलवाई पेशाब
पुलिसिया कार्रवाई पीड़िता की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पटना थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। घटना के बाद से फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
राष्ट्रीय
ड्रग्स का अड्डा : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मन्ना का जेल से LIVE वीडियो वायरल
पंजाब की होशियारपुर केंद्रीय जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कथित तौर पर जेल के अंदर से लाइवस्ट्रीम करता दिखा। वीडियो में उसने ‘ICE’ नामक नशीला पदार्थ दिखाने का दावा किया और पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान पर सवाल उठाए।
जांजगीर-चांपा
कार्रवाई : जमीन कब्जे के नाम पर 40 हजार लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को 40,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक ग्रामीण को जमीन पर कब्जा दिलाने का भरोसा देकर पैसे लिए। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह पैसे लेते और कथित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
सक्ती
शराब विवाद : 10 दिनों में दूसरा मामला सामने आने से हड़कंप
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा स्थित सरकारी देसी शराब दुकान से खरीदी गई “प्लेन” ब्रांड की सील पैक बोतल में कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल हुआ है। उपभोक्ता ने शिकायत कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई और पैकेजिंग व निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे।