ताज़ा खबरें
10601 समाचार
फुटबॉल
रोनाल्डो की बादशाहत : आंखों में आंसू, हाथों में ड्रम और 41 की उम्र में जवां हुआ वर्ल्ड चैंपियन का ख्वाब!
41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल-नासर को सऊदी प्रो लीग चैंपियन बनाकर इतिहास रच दिया। दमईक के खिलाफ 4-1 की जीत में रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे और मैच खत्म होने के बाद भावुक होकर रो पड़े। ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने पारंपरिक अरबी साफा पहनकर ढोल बजाते हुए अनोखा जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिलासपुर
सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में चलती आर्टिका कार पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार (CG 10 CD 1416) में चालक ने एक युवती को वाहन की छत पर बैठाकर सार्वजनिक सड़क पर जानलेवा ड्राइविंग की, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई और बड़ा हादसा टल गया।
राज्य सरकार
विभाग की सख्ती : रायपुर में अवैध रेत-चूना पत्थर परिवहन का भंडाफोड़
अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 मई 2026 को केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीमों ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया।
खेल
विश्व चैंपियन : गुकेश को नॉर्वे चेस में हार, वेस्ली सो बोले- रैंकिंग जैसा नहीं दिखा खेल
विश्व चैंपियन गुकेश को नॉर्वे चेस 2026 के दूसरे दौर में अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहने के बाद आर्मगेडन गेम में वेस्ली सो ने जीत दर्ज की। मैच के बाद वेस्ली सो ने कहा कि गुकेश का खेल उनकी मौजूदा रैंकिंग जैसा नहीं लगा, जिसके बाद यह बयान चर्चा में आ गया। गुकेश अभी युवा हैं और उनके पास शानदार वापसी करने की क्षमता है।
अन्य
सत्ता परिवर्तन तय : सिद्धारमैया आज दे सकते हैं इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा सीएम का ताज!
कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर चल रहा सत्ता संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने कथित ‘रोटेशनल सीएम फॉर्मूला’ के तहत यह फैसला लिया है। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है।
दुर्ग
गोदाम पर छापा : अकलोलडी में छापेमारी, 100 टन से ज्यादा माल बरामद, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
दुर्ग जिले के अकलोलडी गांव में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लोहे की कथित चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा, 100 टन से अधिक माल और कई भारी वाहन जब्त किए हैं। जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क “ब्लू डस्ट परिवहन” की आड़ में लंबे समय से संचालित हो रहा था, जिसमें ट्रांसपोर्टर और गोदाम संचालक की मिलीभगत की आशंका है।
बलौदाबाज़ार
शराब तस्करी : अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी मसाला शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की और आरोपियों की कार का करीब 15 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज़ में पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
शिक्षा
सपनों को लगे पंख : AICTE प्रगति स्कॉलरशिप से तकनीकी शिक्षा में छात्राओं को मिल रही 50,000 की मदद
तकनीकी शिक्षा में बेटियों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार की AICTE Pragati Scholarship Scheme बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग और डिप्लोमा जैसी पढ़ाई कर रही छात्राओं को हर साल ₹50,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और DBT आधारित है, जिससे राशि सीधे बैंक खाते में पहुंचती है।
राज्य सरकार
समीक्षा बैठक : पीडब्ल्यूडी सचिव ने ली समीक्षा बैठक, पुल–ओवरब्रिज निर्माण में तेजी के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर में सेतु परिक्षेत्र की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नागरिक सुविधा, सुगम यातायात और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
राजनांदगांव
वर्दी पर दाग : थाना बैरक में शराबखोरी करते पकड़े गए दो आरक्षक सस्पेंड
राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों द्वारा थाना बैरक में वर्दी में शराब सेवन करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया। इस सख्त कदम के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय अनुशासन को लेकर कड़ा संदेश गया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
ठगी : सरगुजा में भरोसे का शिकार बने शिक्षक, करोड़ों की ठगी का मामला उजागर
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिसने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बैंक लोन स्वीकृत कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की। आरोपी ने पहले शिक्षकों से भरोसा कायम किया और फिर एनजीओ व कारोबार का हवाला देकर उनके नाम पर 40 से 80 लाख रुपए तक का लोन स्वीकृत कराया। लोन की राशि में 60 प्रतिशत हिस्सा लेने और किस्त खुद चुकाने का लालच देकर उसने करीब 200 शिक्षकों को अपने जाल में फंसा लिया।
विदेश
पकिस्तान : भारत के पोखरण टेस्ट के जवाब में पाकिस्तान ने किया था परमाणु परीक्षण
1998 में भारत के पोखरण परमाणु परीक्षण के जवाब में पाकिस्तान ने 28 मई को बलूचिस्तान के चागाई क्षेत्र में सफल परमाणु परीक्षण किए थे। इसी दिन को पाकिस्तान हर साल “यौम-ए-तकबीर” यानी महानता दिवस के रूप में मनाता है। इस वर्ष पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण की 28वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।