ताज़ा खबरें
10601 समाचार
बिलासपुर
रिश्वत का आरोप : बिलासपुर पुलिस पर सवाल, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल शोभित कैवर्त्य पर तीन आरोपियों को छोड़ने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है।
ओलंपिक
पैरालंपिक चैंपियन : सुमित अंतिल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम
दो बार के पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 74.82 मीटर दूर भाला फेंककर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनके करियर का सातवां विश्व रिकॉर्ड है। सुमित इससे पहले भी टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। सड़क दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद उन्होंने पैरा एथलेटिक्स में कदम रखा और आज दुनिया के सबसे सफल पैरा जैवलिन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उनके इस नए रिकॉर्ड के बाद भारतीय खेल जगत में खुशी की लहर है।
कोरबा
फलों पर नजर : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोरबा के बाजारों में चला सघन निरीक्षण अभियान
कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड और बुधवारी बाजार क्षेत्र में 11 फलों की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खराब फल पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था और कार्बाइड जैसे रसायनों के उपयोग की भी जांच की गई। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं थे, उन्हें तत्काल नियम पालन के निर्देश दिए गए।
दुर्ग संभाग
महासेंधमारी : 1 करोड़ का 250 टन लोहा चोरी, अंदरूनी मिलीभगत की आशंका
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहा चोरी होने का बड़ा मामला सामने आया है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। दुर्ग पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके में छापेमारी कर फ्लाई ऐश की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा भारी मात्रा में स्टील स्क्रैप बरामद किया।
तकनीक
मेडिकल साइंस में क्रांति : सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने बनाया बीज के आकार का रोबोट, बिना चीर-फाड़ शरीर के अंदर करेगा 5 मुश्किल काम
सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (NTU) के वैज्ञानिकों ने 4.4 मिमी आकार का एक मिनिएचर सर्जिकल रोबोट विकसित किया है, जिसे बिना चीरा लगाए शरीर के अंदर ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह रोबोट मैग्नेटिक फील्ड से कंट्रोल होता है और एक सेकंड से भी कम समय में कई काम कर सकता है, जैसे टिश्यू काटना, दवा पहुंचाना, ट्यूमर पकड़ना और बायोप्सी करना।
राज्य सरकार
पानी अभियान : बरेकेलकला में जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों और किसानों को किया गया जागरूक
ग्राम बरेकेलकला में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्रामीणों और किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने सोकपिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संकट कम करने पर जोर दिया गया तथा जनभागीदारी से निर्मित जल अवशोषण ट्रेंच का निरीक्षण भी किया गया। ग्रामीणों ने स्व-प्रेरणा से अपने घरों और खेतों में जल संरक्षण संरचनाएं बनाना शुरू किया है।
राज्य सरकार
खाद्य विभाग : रायपुर में राईस मिलर्स के साथ स्कीम पर विस्तृत चर्चा
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें खाद्य विभाग, FCI, मार्कफेड और राईस मिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
राज्य सरकार
विकास की बड़ी सौगात : अरुण साव ने दी 5 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा
नारायणपुर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 12.29 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा नगर पालिका के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे। जिले के लिए कुल 307 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा, खेल, कृषि और नगरीय विकास से जुड़े कई हितग्राहियों को लाभ मिला।
फिल्में
विजय सेतुपति : डोंट स्लीप का फर्स्ट लुक जारी, रहस्य और डर से भरी कहानी
विजय सेतुपति ने साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म “डोंट स्लीप” का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म का निर्देशन सिनेमैटोग्राफर शमदत कर रहे हैं और इसमें इंद्र राम, रविंद्र विजय समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
सेहत
हृदय रोग : बचाव के लिए कितनी जरूरी है एक्सरसाइज, फिटनेस लेवल बढ़ता है
नई रिसर्च के अनुसार सप्ताह में 560 से 610 मिनट तक एक्सरसाइज करने से हृदय रोगों का खतरा 30% तक कम हो सकता है। विशेषज्ञों ने इसे महत्वपूर्ण बताया, लेकिन 150 मिनट साप्ताहिक गतिविधि को अब भी जरूरी और लाभकारी माना है।
राज्य सरकार
गोल्डन रन : सुकदेव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई
महासमुंद के पैरा एथलीट सुकदेव ने बैंगलोर में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 (जापान) के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुकदेव का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।
मनोरंजन
तोड़ी चुप्पी : Indian Idol 16 से बाहर हुए Vishal Dadlani? सिंगर ने सेट से दिया जवाब
NEET-UG पेपर लीक विवाद पर खुलकर बोलने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि सिंगर विशाल ददलानी को ‘इंडियन आइडल 16’ से हटा दिया गया है। अब विशाल ने शो के सेट से मजेदार वीडियो शेयर कर इन खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया है।