ताज़ा खबरें
10601 समाचार
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
सेहत
LED : 9 महीने के बच्चे की जान बची, फेफड़े में फंसा था खतरनाक LED बल्ब,डॉक्टरों ने बचाई जान
पुणे के आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो-थोरेसिक साइंसेज (AICTS) के डॉक्टरों ने एक 9 महीने के बच्चे की जान बचाते हुए उसके बाएं फेफड़े में गहराई तक फंसे खतरनाक LED बल्ब को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। बच्चे को सांस लेने में गंभीर दिक्कत हो रही थी और स्थिति जानलेवा बन सकती थी।
लाइफ स्टाइल
ग्लोइंग स्किन : 59 की उम्र में भी 25 जैसा निखार! माधुरी दीक्षित ने खोला अपनी सीक्रेट
59 साल की उम्र में भी Madhuri Dixit की चमकदार और टाइट स्किन का राज कोई महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल है। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि भरपूर पानी, बैलेंस्ड डाइट, अच्छी नींद, डांस और रेगुलर वर्कआउट उनकी एंटी-एजिंग ब्यूटी का असली सीक्रेट हैं।
कबीरधाम
धान खरीदी फर्जीवाड़ा : 37 लाख के धान घोटाले का खुलासा, 1200 क्विंटल की फर्जी खरीदी पकड़ाई
धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी और भंडारण जांच के दौरान करीब 1200 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की प्रारंभिक जांच में लगभग 37 लाख रुपए की अनियमितता उजागर हुई है। रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण में अंतर मिलने के बाद समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए जिलेभर में जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सेहत
ORS : पीने का सही तरीका जानिए, वरना बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य समस्याएं
गर्मियों में डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचने के लिए ORS काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तेजी से पूरा करता है। डॉक्टरों के अनुसार हल्की कमजोरी या ज्यादा पसीना आने पर दिन में 1 से 2 गिलास ORS पर्याप्त होता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा ORS पीना नुकसानदायक हो सकता है। इसमें मौजूद नमक और शुगर की अधिक मात्रा किडनी, ब्लड प्रेशर और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन पर असर डाल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ORS को सामान्य एनर्जी ड्रिंक की तरह नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर ही सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : किराना दुकान से बच्चों तक पहुंच रहा था नशा, रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब और नकदी बरामद हुई। वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी जंगल में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
राज्य सरकार
सड़क निरीक्षण : PWD सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
बिलासपुर दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रही 10 किमी फोरलेन सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
रायपुर
चिंता की लहर : मशहूर लोकगायिका तीजन बाई एम्स अस्पताल में भर्ती
पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर एम्स के MICU में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। लंबे समय से लकवा और याददाश्त संबंधी बीमारी से जूझ रहीं तीजन बाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके प्रशंसक कर रहे हैं।
विदेश
ईरान-अमेरिका वार्ता : ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज पर नजर रखेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ओमान को चेतावनी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रंप का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान और ओमान मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य का संचालन संभाल सकते हैं। हालांकि अमेरिका ने इस खबर को गलत बताया है। दूसरी ओर ओमान और ईरान के बीच समुद्री सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल व्यापार का सबसे अहम मार्ग है, इसलिए इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर सकता है।
रायपुर
चेतावनी : डायल 112 भर्ती का वायरल पोस्टर फेक, न करें भरोसा
छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सेवा के ड्राइवर भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपये वेतन और अन्य शर्तों का दावा किया गया था। पुलिस और डायल 112 प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्टर पूरी तरह फर्जी है और विभाग द्वारा कोई भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।
दुर्ग
कार्रवाई : 20 लाख की साइबर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह ध्वस्त, राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजस्थान के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर डायरेक्टर की फोटो डीपी लगाकर कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में लिया और 20 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह रायपुर के होटलों में छिपकर फर्जी बैंक खाते और दस्तावेज तैयार कर साइबर ठगी को अंजाम देता था।
धर्म
गंगा दशहरा : आस्था का संगम, सरयू से गंगा घाटों में भीड़
गंगा दशहरा के अवसर पर देशभर के प्रमुख गंगा घाटों और अयोध्या की सरयू नदी में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। वाराणसी, हरिद्वार, प्रयागराज, ऋषिकेश और पटना सहित कई धार्मिक स्थलों पर लोगों ने पवित्र स्नान कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला यह पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होने की मान्यता है। घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, वहीं कई संगठनों ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।