"बैठक" के लिए 1054 परिणाम मिले
महासमुंद
पीएम श्री स्कूलों में बदलाव की नई पहल, करियर काउंसलिंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पीएम श्री स्कूलों की समीक्षा बैठक में सेंट्रल नोडल अधिकारी अलरमेलमंगई डी ने करियर काउंसलिंग, मेंटल हेल्थ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और ड्रॉप आउट रोकने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे तथा स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित किया जाए। जिले में संचालित 12 पीएम श्री स्कूलों में वर्तमान में 4,411 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
खेल
टेस्ट क्रिकेट : भारत की ताकत और नई रणनीति, अफगानिस्तान मुकाबले से पहले बड़ा मंथन
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को संभालने की है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर चयनकर्ताओं की खास नजर है। आईपीएल प्लेऑफ के कारण खिलाड़ियों को आराम कम मिल पाएगा, इसलिए युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना भी बढ़ गई है।भारतीय टीम का टेस्ट इतिहास मजबूत रहा है और टीम लगातार दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि भविष्य की तैयारी और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की परीक्षा भी माना जा रहा है।
विदेश
भारत : सैन्य रणनीति और तकनीकी ताकत पर जताई चिंता
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पाकिस्तान में आयोजित रणनीतिक बैठक में विशेषज्ञों ने भारत की बढ़ती सैन्य और तकनीकी ताकत पर चिंता जताई। बैठक में कहा गया कि भविष्य के युद्ध केवल पारंपरिक हथियारों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि साइबर अटैक, हाइब्रिड वॉरफेयर और सूचना युद्ध की भूमिका बढ़ेगी। पाकिस्तानी विश्लेषकों ने माना कि भारत की मिसाइल, ड्रोन, अंतरिक्ष निगरानी और साइबर क्षमताओं के तेजी से विस्तार से दक्षिण एशिया का शक्ति संतुलन प्रभावित हो सकता है।
धर्म
भक्ति में लीन तमन्ना : महाकाल की भस्म आरती देख हुईं भावुक, नंदी के कान में कही मन की बात
Tamannaah Bhatia मंगलवार तड़के Mahakaleshwar Jyotirlinga पहुंचीं, जहां उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में ध्यान व पूजा की।
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि “महाकाल का बुलावा” मिलने पर ही कोई यहां आ पाता है और इस आध्यात्मिक अनुभव को बेहद खास बताया। मंदिर की परंपराओं का पालन करते हुए उन्होंने जल अर्पित किया और नंदी के कान में मनोकामना भी कही। उनकी मौजूदगी से मंदिर परिसर में फैंस की भारी भीड़ जुट गई।
विदेश
पुतिन ने किया गुरु का सम्मान : पूर्व शिक्षिका को कार में बैठाकर , ले गए क्रेमलिन
व्लादिमीर पुतिन ने अपनी पूर्व स्कूल शिक्षिका वेरा गुरेविच से मॉस्को में खास मुलाकात की। पुतिन खुद कार चलाकर उन्हें होटल से लेने पहुंचे और साथ में डिनर किया। वेरा गुरेविच ने बचपन में पुतिन को जर्मन भाषा सिखाई थी। उन्हें रूस के विक्सट्मारी डे रोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पुतिन और उनकी टीचर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संरक्षण पर फोकस : खनन प्रभावित क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका सृजन की दिशा में बड़ा कदम
कोरबा में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर कुणाल दुदावत ने की, जबकि मुख्य उपस्थिति मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद ज्योत्सना महंत और अन्य जनप्रतिनिधियों की रही। बैठक में बताया गया कि डीएमएफ कोरबा जिले के विकास का प्रमुख आधार बन चुका है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने सभी कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
छत्तीसगढ़
खाद संकट की आहट : व्यापारियों ने 1 जून से बिक्री बंद करने का किया ऐलान
महासमुंद ब्लॉक के खाद व्यापारियों ने शासन की निर्धारित दर पर खाद नहीं मिलने से नाराज होकर 1 जून 2026 से खाद बिक्री बंद करने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि 30 मई तक मौजूदा स्टॉक किसानों को बेचा जाएगा, लेकिन नई खाद की खरीदी नहीं होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां और कुछ होलसेल व्यापारी तय दरों का पालन नहीं कर रहे, जिससे रिटेल व्यापारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
योजनाओं की समीक्षा : इंद्रावती भवन में सचिव का दौरा, कार्य संस्कृति सुधार पर जोर
नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नवपदस्थ सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने विभागीय संचालनालय और SUDA कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर समयबद्ध उपस्थिति और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
भाजपा
असम में फिर हिमंता राज : दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, गुवाहाटी में समारोह
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा जीत हासिल की है। पार्टी विधायक दल ने हिमंता बिस्वा सरमा को फिर नेता चुना है। वह मंगलवार, 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे उन्हें और नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
रायपुर
आंदोलन की चेतावनी : 8 प्राचार्यों के निलंबन पर प्राचार्य फेडरेशन नाराज
बालोद जिले में परीक्षा परिणाम के आधार पर 8 प्राचार्यों के निलंबन के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन ने रायपुर में आपात बैठक की। फेडरेशन ने कार्रवाई को एकतरफा और नियमों के खिलाफ बताते हुए निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की। संगठन ने कहा कि कमजोर परीक्षा परिणाम के लिए केवल प्राचार्यों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आदेश वापस नहीं होने पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
सेहत
गर्मी में दूध वाली चाय : दूरी जरूरी ,विशेषज्ञों ने बताए हेल्दी विकल्प, सेहत को मिल सकता है बड़ा फायदा
गर्मी के मौसम में दूध वाली चाय को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया जा रहा है। डाइटिशियन के अनुसार इसमें मौजूद दूध चाय के एंटीऑक्सीडेंट गुणों को कम कर देता है, जिससे इसके फायदे घट जाते हैं। विशेषज्ञों ने ग्रीन टी, हर्बल टी, नींबू पानी, नारियल पानी और हर्बल इन्फ्यूजन ड्रिंक्स को बेहतर विकल्प बताया है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ डिटॉक्स और हाइड्रेशन में मदद करते हैं।
कबीरधाम
कवर्धा ब्रेकिंग : दोस्ती का खूनी अंत, नशे की हालत में युवक ने दोस्त को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ठाकुर पारा में रविवार को दोस्ती के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो करीबी दोस्त, अमन ठाकुर और भैयालाल यादव, जो दिनभर साथ थे, शाम को साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे के दौरान किसी मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ, जो गाली-गलौज से बढ़कर खूनी संघर्ष तक पहुँच गया। आवेश में आकर अमन ठाकुर ने भैयालाल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और बवाल की स्थिति निर्मित हो गई, जिस पर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।