"ग्राम पंचायत" के लिए 449 परिणाम मिले
राज्य सरकार
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, अनुमेय कार्य 318 से बढ़कर हुए 375
VB-GRAMG Mission: छत्तीसगढ़ में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी के तहत अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। इससे गांवों में रोजगार के साथ जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका विकास और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार ने मिशन के लिए वर्ष 2026-27 के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 0
दुर्ग संभाग
Chhattisgarh News: मनरेगा से बना चारागाह हुआ बदहाल, लाखों खर्च के बाद भी ननकट्ठी में व्यवस्था बेकार
Chhattisgarh News: ग्राम पंचायत ननकट्ठी में मनरेगा के तहत विकसित किया गया चारागाह परिसर अब देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। चार एकड़ भूमि पर लाखों रुपए खर्च कर सिंचाई, फेंसिंग, पौधारोपण और सब्जी उत्पादन की व्यवस्था तैयार की गई थी, लेकिन नियमित निगरानी नहीं होने से पौधे सूख गए और कई संसाधन भी गायब बताए जा रहे हैं। कभी महिला स्व सहायता समूहों की आय का जरिया रहा यह परिसर अब अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है।
राष्ट्रीय
Singrauli news: मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, पति पर पत्नी से मारपीट और धमकी देने का आरोप
Singrauli news: सिंगरौली जिले में मोबाइल पर बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर जियावन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल
Surguja News: बतौली क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों की मरम्मत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गोविंदपुर और तिरंग आश्रमों में करीब 20 लाख रुपए की मरम्मत के बाद अब विभाग ने 55 लाख रुपए का नया टेंडर जारी किया है। मामले में पुराने और नए कार्यों की जांच की मांग की जा रही है।
महासमुंद
Vishwakarma Jayanti: कमरौद और दाबपाली में दिखा उत्साह, पूजा के साथ युवाओं ने दिया रक्तदान का संदेश
Vishwakarma Jayanti: बागबाहरा क्षेत्र के कमरौद और दाबपाली में विविध आयोजन हुए। कमरौद में राजमिस्त्री एवं निर्माण श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया गया, वहीं दाबपाली में डांस प्रतियोगिता के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तरुण व्यवहार ने श्रमिकों के कौशल और युवाओं की सामाजिक पहल की सराहना करते हुए रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।
केंद्र सरकार
PM Janman Awas Yojana: बारिश में टपकती छत से राहत तक, फूलेश के परिवार को मिला सुरक्षित घर
PM Janman Awas Yojana: अम्बिकापुर की पहाड़ी कोरवा जनजाति की हितग्राही फूलेश को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर मिला है। कच्चे मकान की परेशानियों से जूझ रहे परिवार को अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का नया आधार मिला है।
राज्य सरकार
Minimata Yojana: खड़गवां की मंगली को मिला सरकारी योजना का लाभ, मुश्किल समय में मिली बड़ी राहत
Minimata Yojana: खड़गवां निवासी मंगली के लिए गर्भावस्था के दौरान आर्थिक चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि मजदूरी रुकने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो सकता था। श्रम विभाग की मिनीमाता योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली और आने वाले बच्चे को लेकर उनकी चिंता कम हुई। मंगली ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार जताया।
राज्य सरकार
Mahasamund News: बलराम जयंती पर एक दिवसीय जिला स्तरीय, किसान दिवस का आयोजन
Mahasamund News: कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में बलराम जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, दलहन-तिलहन उत्पादन और कृषि आधारित आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।
रायपुर संभाग
Arang News: धमनी पंचायत की पहल, ग्रामीणों के लिए खुलेगा आधुनिक ओपन जिम
Arang News: आरंग जनपद के ग्राम धमनी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ किया जाएगा। इस सुविधा से युवा, महिलाएं और बुजुर्ग गांव में ही नियमित व्यायाम कर सकेंगे। पंचायत की यह पहल ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News : निर्माण श्रमिकों को राहत, गांव में ही होंगे ई-केवाईसी और पंजीयन के काम
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड में निर्माण श्रमिकों के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रमिकों का ई-केवाईसी, पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन और विभिन्न योजनाओं के आवेदन लिए जाएंगे। अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।
राज्य सरकार
Mahasamund News : आशीर्वाद का दीया अभियान से जुड़ीं बिहान की महिलाएं, दीपावली से पहले ही मिली खुशियों की रोशनी
Mahasamund News: जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत मिट्टी के दीये तैयार कर रही हैं। लड्डू गोपाल समूह को 37 हजार दीयों का ऑर्डर मिला है, जबकि अन्य क्लस्टरों को भी बड़ी संख्या में काम मिला है।
रायगढ़
Raigarh News : धरमजयगढ़ के पहाड़ी गांवों में राशन संकट, 2 किमी उतरकर भी खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण
Raigarh News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानियां सामने आई हैं। ग्राम पंचायत बकालो के नागरतेन्दु और लोटान गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें राशन लेने के लिए पहाड़ी रास्तों से करीब 2 किलोमीटर नीचे उतरकर जाना पड़ता है। इसके बावजूद पिछले कई दिनों से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।