"विष्णुदेव साय" के लिए 259 परिणाम मिले
राज्य सरकार
विद्यार्थियों को समझाया शिक्षा का महत्व, कहा-अनुशासन और मेहनत से ही मिलेगा उज्ज्वल भविष्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। अंबिकापुर क्षेत्र के सात सरकारी विद्यालयों से आए करीब 50 विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री ने संवाद किया और उनके अनुभव, रुचियों तथा भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली।
महासमुंद
विधायक कार्यालय में मना हरेली पर्व, कृषि औजारों की पूजा कर किसानों की खुशहाली की कामना
महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में हरेली पर्व मनाकर कृषि औजारों की पूजा की और किसानों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने हरेली को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक बताते हुए इसे सहेजने का आह्वान किया।
रायपुर संभाग
गोढ़ी स्कूल के नए भवन में शुरू हुआ पढ़ाई का नया सफर, पूजा-अर्चना के बाद विद्यार्थियों ने किया प्रवेश
आरंग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोढ़ी के नवनिर्मित भवन में मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। नए भवन में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।
राज्य सरकार
CG बिजली विभाग में बंपर वैकेंसी, इंजीनियर से लेकर स्टाफ तक की भर्ती
बिजली कंपनियों में राज्य गठन के बाद की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट पावर कंपनी की जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में कुल 1235 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें AE, JE, प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल हैं।
रायपुर
आत्मविश्वास: रैंप पर उतरीं 9 पुनर्वासित महिलाएं, तालियों से गूंज उठा ऑडिटोरियम
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के फैशन शो में 9 पुनर्वासित महिलाओं ने पहली बार रैंप वॉक किया। कभी नक्सलवाद से जुड़ी रहीं ये महिलाएं अब सरकार की पुनर्वास नीति के सहारे आत्मनिर्भरता और नई पहचान की ओर बढ़ रही हैं। फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन के साथ उनके रैंप पर उतरते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा।
राज्य सरकार
रामलला दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, अम्बिकापुर से निकली भारत गौरव ट्रेन
रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए राज्य सरकार का आभार जताते हुए इसे वर्षों पुराने सपने के पूरा होने जैसा बताया।
राज्य सरकार
निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर सरकार का फोकस, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में श्रमिक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, उच्च शिक्षा के लिए सहायता बढ़ाने और NEET-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1,000 बच्चों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
राज्य सरकार
सरगुजा के किसान ने अपनाई आधुनिक तकनीक, ड्रिप सिंचाई से मिली खेती को नई दिशा
सरगुजा जिले के किसान आनंद राम पैकरा ने सूक्ष्म सिंचाई योजना का लाभ लेकर ड्रिप सिंचाई तकनीक अपनाई है। इससे पानी, समय और श्रम की बचत के साथ टमाटर व गोभी जैसी फसलों का उत्पादन बढ़ा है। आधुनिक तकनीक से किसान खेती को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बना रहे हैं।
रायपुर
कुलगाम आतंकी हमले : सीएम साय ने जताया दुख, पीड़ितों को 20-20 लाख की सहायता का ऐलान
कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त कर पार्थिव शरीर लाने और सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य सरकार
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे।
रायपुर
राष्ट्रपति भवन में बस्तर की संस्कृति का सम्मान, प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत बना यादगार पल
राष्ट्रपति भवन में बस्तर से पहुंचे जनजातीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आत्मीय स्वागत कर शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस दौरान कलाकारों ने बस्तर की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं प्रतिनिधियों ने बदलते बस्तर, शांति और विकास के अनुभव साझा किए।
राजनांदगांव
बड़ी सौगात : डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मिली हरी झंडी, 6,947 करोड़ की लागत से बदलेगी चार विधानसभाओं की तस्वीर
राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 6,947 करोड़ रुपये की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इससे खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा और पंडरिया जैसे क्षेत्रों को पहली बार बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।