"इस्तीफे की मांग" के लिए 29 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
इस्तीफे की मांग तेज : किताबों की त्रुटियों पर बवाल, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग
ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में मिली गंभीर त्रुटियों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड से इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की बात कही है। वहीं, बीजेडी ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने पुस्तकों में सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शिक्षा
Odisha Student Protes: 380 करोड़ की किताबों में गलतियों का मुद्दा गहराया, आज विधानसभा घेराव की तैयारी, छात्रों के आंदोलन में कूदी CJP
Odisha Student Protes: स्कूली किताबों की छपाई में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। नवनिर्माण युवा छात्र संगठन (NYCS) के प्रदर्शन को CJP ने समर्थन दिया है। पार्टी ने 380 करोड़ रुपये के खर्च की जांच और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है।
कांग्रेस
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप
Rewa News: संजय गांधी अस्पताल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान विधायक अभय मिश्रा ने पोस्टमॉर्टम व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं प्रसूता और नवजात की मौत के मामले में जांच जारी है, जबकि कांग्रेस सरकार से कार्रवाई की मांग कर रही है।
रायपुर संभाग
कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर NSUI का प्रदर्शन, जिम्मेदारों से मांगा इस्तीफा
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में NSUI ने प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की। संगठन ने कार्रवाई के लिए प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
राष्ट्रीय
जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, स्कूल निरीक्षण पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर धरना शुरू हो गया। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मारपीट, पथराव और गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने के आरोप लगाए हैं।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : 22वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, 20 अगस्त को करेंगे सीएम आवास का घेराव, राहुल-हेमंत के पुतले फूंकने का ऐलान
JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन 22वें दिन भी जारी है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल के बाद अब CJP प्रमुख ने भी मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।
राष्ट्रीय
दिल्ली पुलिस का दावा : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल थे 100 से ज़्यादा हत्या के आरोपी
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की जांच में 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इनमें 989 लोगों पर गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल की जरूरत बताई है।
राष्ट्रीय
पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल
बिहार बंद के दौरान पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के बाद राजद नेता तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिसके चलते पटना सहित 13 जिलों में उपद्रव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।
रायपुर संभाग
राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन : लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर लोकसभा भंग करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की गई है।
राष्ट्रीय
भूख हड़ताल खत्म : सोनम वांगचुक ने मेदांता में तोड़ा 26 दिनों का अनशन, PM मोदी ने जताई राहत
NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 27 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया। सरकार के लिखित आश्वासनों के बाद यह फैसला लिया गया, जबकि जंतर-मंतर पर अभ्यर्थियों का आंदोलन अभी भी जारी है।
राष्ट्रीय
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : क्या दबाव में आएगी मोदी सरकार या जारी रहेगी सख्त रणनीति ?
NEET विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। विपक्ष और प्रदर्शनकारी सरकार पर दबाव बना रहे हैं, जबकि केंद्र ने संसद में चर्चा की बात कही है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मोदी सरकार आमतौर पर दबाव में मंत्रियों से इस्तीफा लेने से बचती रही है।