"ऑपरेशन सिंदूर" के लिए 27 परिणाम मिले
रक्षा
India China Border: रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में भारत-चीन रिश्तों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़े खुलासे
India China Border: रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की तैनाती में कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमा क्षेत्रों में अब भी हजारों चीनी सैनिक मौजूद हैं, लेकिन 2020 के गलवान तनाव के मुकाबले स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। भारत ने भी LAC पर अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत बनाए रखा है।
रक्षा
साइलेंट डिप्लोमेसी : ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाक में 3 दौर की सीक्रेट टॉक, क्या पाक में खुलेगा IIT कैंपस?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान संबंध बेहद तनावपूर्ण दौर में हैं, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार दोनों देशों के रणनीतिकारों के बीच बैकचैनल (Track-2) वार्ता के तीन दौर पूरे हो चुके हैं। पाकिस्तान के कुछ पूर्व राजनयिकों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि आर्थिक संकट और बढ़ती क्षेत्रीय चुनौतियों के बीच भारत के साथ संवाद बहाल करना पाकिस्तान के हित में है।
रक्षा
ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान की नई तैयारी, रॉकेट फोर्स पर फोकस
दक्षिण एशिया में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच पाकिस्तान अपनी सैन्य रणनीति और प्रतिरोध क्षमता की समीक्षा कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की नई सैन्य नीति, सटीक हमले करने की क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख ने पाकिस्तान को पारंपरिक मिसाइल और रॉकेट बल को मजबूत करने की दिशा में सोचने के लिए मजबूर किया है। इसी क्रम में पाकिस्तान द्वारा रॉकेट फोर्स के गठन और मिसाइल परीक्षणों में तेजी को देखा जा रहा है।
रक्षा
ऑपरेशन सिंदूर : अभी खत्म नहीं, सेना अगले युद्ध की तैयारी में जुटी, जनरल उपेंद्र द्विवेदी
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को पूरी तरह समाप्त नहीं माना जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान स्थिति एक अस्थायी युद्धविराम जैसी है और भारतीय सेना भविष्य की चुनौतियों के लिए लगातार तैयारी कर रही है। सेना प्रमुख ने कहा कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की एकजुटता और तीनों सेनाओं के समन्वय से जीते जाते हैं।
विदेश
ऑपरेशन सिंदूर : भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से चिंतित पाकिस्तान, नई रक्षा नीति पर मंथन शुरू
भारत द्वारा पिछले साल चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” और उसके बाद हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के बाद पाकिस्तान में भारत की सैन्य ताकत को लेकर चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां के रक्षा विशेषज्ञों ने सरकार और सेना को चेतावनी दी है कि भारत की आधुनिक युद्ध रणनीति, एयर स्ट्राइक क्षमता और नई सैन्य तकनीकों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को ड्रोन वॉरफेयर, साइबर सुरक्षा और एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बदलते युद्ध के दौर में केवल पारंपरिक सैन्य रणनीतियां पर्याप्त नहीं होंगी।
देश
ऑपरेशन सिंदूर : राफेल और ब्रह्मोस की ताकत से पाकिस्तान की रणनीतिक कमजोरी, भूगोल बना सबसे बड़ी बाधा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपनी आधुनिक सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इस अभियान में राफेल लड़ाकू विमान और ब्रह्मोस अत्याधुनिक प्रणालियों की अहम भूमिका रही, जिनकी सटीकता और लंबी दूरी की मारक क्षमता ने पाकिस्तान की वायु रक्षा कमजोरियों को उजागर किया। विशेषज्ञों के अनुसार पाकिस्तान का संकरा भौगोलिक ढांचा उसकी सबसे बड़ी रणनीतिक कमजोरी है, जिससे उसकी रक्षा गहराई सीमित हो जाती है। ऑपरेशन ने यह भी साबित किया कि आधुनिक युद्ध में तकनीक और सटीकता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
रक्षा
BrahMos NG Missile: 2028 तक तैयार हो सकता है ब्रह्मोस का नया वर्जन, जानिए क्या होगा खास
BrahMos NG Missile: भारत और रूस की संयुक्त परियोजना BrahMos-NG का पहला प्रोटोटाइप 2027-28 तक तैयार करने का लक्ष्य है। यह मिसाइल मौजूदा ब्रह्मोस की तुलना में छोटी, हल्की और आधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसका शुरुआती फोकस भारतीय वायुसेना के लिए एयर-लॉन्च वर्जन विकसित करना है।
विदेश
India Azerbaijan Ties: अजरबैजान ने भारत से मतभेदों पर खुलकर की बात, व्यापार बढ़ाने पर भी जोर
India Azerbaijan Ties: एस. जयशंकर की अजरबैजान यात्रा के दौरान भारत और अजरबैजान के बीच पुराने मतभेदों, व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरे को पाकिस्तान और तुर्की के साथ क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: विजयादशमी का पर्व देता है असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
CM Vishnu Deo Sai: राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है।
राज्य सरकार
CM Vishnu Deo Sai: 25 साल के नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट का अभिनंदन प्रस्ताव पारित
CM Vishnu Deo Sai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और श्रीअन्न को बढ़ावा देने जैसी पहलों से छत्तीसगढ़ के कोदो, कुटकी और रागी उत्पादक किसानों के लिए नए बाजार और आर्थिक अवसर बने हैं।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: बड़ा बयान, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं
Vishnu Deo Sai: सेवा संकल्प कॉन्क्लेव’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर और विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बस्तर में विकास कार्यों के विस्तार, नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता, महतारी वंदन योजना, किसानों के कल्याण, सिंचाई परियोजनाओं और गरीब परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं की जानकारी दी।
विदेश
SCO Meeting: तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँचा, 2027 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
SCO Meeting: इस्लामाबाद में 28 से 30 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई है। बैठक में भारत समेत सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है। हालांकि, इसे भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार के संकेत के बजाय SCO की नियमित बहुपक्षीय प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों और संगठन के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा की जा रही है।