"चुनाव परिणाम" के लिए 25 परिणाम मिले
चुनाव
बंगाल चुनाव परिणाम : आज तय होगा सत्ता का भविष्य, भाजपा की बढ़त
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर पूरे देश में उत्सुकता है। मुकाबला मुख्य रूप से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच बताया जा रहा है। राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और मतगणना के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि पहले अधिक केंद्र थे, जिस पर राजनीतिक बहस भी हो रही है। डिजिटल निगरानी और पहचान प्रणाली भी लागू की गई है। तृणमूल कांग्रेस ने अपनी जीत का दावा किया है, वहीं भाजपा ने सत्ता परिवर्तन की बात कही है। अब नतीजों से तय होगा कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी।
चुनाव
Bihar MLC Election Result: अनंत सिंह को तगड़ा झटका, जेडीयू की जीत के बाद नीरज कुमार का तंज-कहाँ है रे गुंजन, ले जा मिठाइयाँ?
Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के उम्मीदवार के खिलाफ जन सुराज समर्थित अनुज सिंह का समर्थन किया था। चुनाव परिणाम के बाद नीरज कुमार ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को दिया, जबकि अनंत सिंह ने हार स्वीकार की। इस चुनाव के साथ जेडीयू से उनके निष्कासन और पार्टी के भीतर राजनीतिक विवाद को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
भाजपा
Uttar Pradesh Election: BJP का प्लान 403, OBC और अति पिछड़े वर्गों तक पहुंच बनाने की तैयारी
Uttar Pradesh Election: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘प्लान 403’ के तहत OBC और अति पिछड़ी जातियों के बीच जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी की है। सरदार पटेल जयंती पर कार्यक्रमों, मंडल सम्मेलनों और यादव मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर भी जोर दिया जा रहा है।
चुनाव
BJP: उपचुनाव में भाजपा की बंपर जीत, बंगाल की मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल
BJP: हालिया उपचुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। बंगाल की मुस्लिम बहुल रेजिनगर सीट और नंदीग्राम में पार्टी ने जीत दर्ज की है, जबकि तमिलनाडु में भी विजय हासिल हुई है।
भाजपा
Political News: चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पलटवार, येतराम साहू ने राहुल गांधी को दी नसीहत
Political News: महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
कांग्रेस
Indian Politics: SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर भड़के राहुल गांधी, CEC के इस्तीफे की मांग, कहा— एंटी-इनकंबेंसी को वोट चोरी से दबाया गया
Indian Politics: SIR प्रक्रिया को लेकर देश की राजनीति में विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी हुई और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए। वहीं, चुनाव आयोग और भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी प्रक्रियाओं को उचित बताया है।
चुनाव
Election Date Announcement: 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को मतदान, नंदीग्राम और नगांव पर टिकी नजरें
Election Date Announcement: भारतीय चुनाव आयोग ने चार राज्यों की छह सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की इन सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट तथा असम की नगांव लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
चुनाव
पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में TMC का जलवा, BJP सिर्फ 3 सीटों पर सिमटी
पश्चिम बंगाल बार काउंसिल चुनाव में TMC समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की। BJP को सिर्फ 3 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 2 और वाम मोर्चे ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। महिला आरक्षित 5 सीटों में से 4 पर TMC समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे।
महासमुंद
रामदर्शन पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, अभिभावकों के हाथों हुआ बाल प्रतिनिधियों का सम्मान
जंघोरा स्थित रामदर्शन पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद चुनाव 2026 की प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई। नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह उनके माता-पिता के हाथों कराया गया, जहां विद्यार्थियों ने नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
रायपुर संभाग
भाजपा की हार पर कांग्रेस का तंज, डहरिया बोले- अब विज्ञापन नहीं काम बोलेगा
बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता अब बड़े दावों के बजाय जमीनी काम का हिसाब मांग रही है।
अन्य
बांकीपुर में जन सुराज का बड़ा धमाका : बीजेपी का अभेद्य किला ढहा, निर्दलीय नीतीश-लालू की जमानत जब्त
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बीजेपी के मजबूत गढ़ को तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जन सुराज प्रत्याशी को 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार 44,827 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आरजेडी तीसरे नंबर पर खिसक गई।
रायपुर संभाग
खमतराई स्कूल में हुआ बाल कैबिनेट चुनाव, छात्रों ने सीखा लोकतंत्र का महत्व
आरंग के खमतराई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए बाल कैबिनेट चुनाव का आयोजन किया गया। नामांकन, प्रचार, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया के जरिए बच्चों ने लोकतंत्र और मतदान के महत्व को समझा। चुनाव के बाद विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन किया गया।