"तेलीबांधा पुलिस" के लिए 16 परिणाम मिले
रायपुर
Road Accident: VIP चौक पर भीषण हादसा, महिला की मौत, 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल
Road Accident: तेलीबांधा VIP चौक पर कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Crime News: छत पर विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, 16 साल के किशोर को नीचे फेंका
Raipur Crime News: तेलीबांधा इलाके में हंसी-मजाक के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर 16 वर्षीय किशोर को करीब 15 फीट ऊंची छत से धक्का देने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल किशोर अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Forced Conversion Case: शादी के बाद महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
Raipur Forced Conversion Case: रायपुर में प्रेम विवाह के बाद एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
Raipur Threat Case: लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी, पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर से देर रात तक पूछताछ
Raipur Threat Case: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शोएब ढेबर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच में जांजगीर के एक युवक के जरिए धमकी भरे कॉल किए जाने और होटल के वाई-फाई से इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और पैसों के लेन-देन की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
रायपुर
GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज
GST Fraud Case: रायपुर में फर्जी दस्तावेजों और दूसरे लोगों के नाम का इस्तेमाल कर फर्में बनाकर करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाने का मामला सामने आया है। राज्य जीएसटी विभाग की जांच में 10 संदिग्ध फर्मों का खुलासा हुआ, जिनके जरिए करोड़ों रुपये का ITC लेने का आरोप है। जांच के बाद अगस्त्य इंटरप्राइजेस के प्रोपराइटर अमन कुमार अग्रवाल के खिलाफ तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई है।
रायपुर
Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज
Fake Appointment Letter: छत्तीसगढ़ बीज निगम के GM के स्कैन किए गए हस्ताक्षर से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने का मामला सामने आया है। तेलीबांधा पुलिस ने केस दर्ज कर डिजिटल जांच शुरू की है।
रायपुर
IGKV Paper Leak: एक और परीक्षा रद्द, अब तक 3 एग्जाम कैंसिल, सितंबर में दोबारा होगा पेपर
IGKV Paper Leak: IGKV में कथित पेपर लीक के बीच फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अब तक तीन परीक्षाएं निरस्त हो चुकी हैं, जिन्हें सितंबर में दोबारा आयोजित किया जाएगा।
रायपुर
1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा, अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त
Chhattisgarh Crime News: 1.13 करोड़ रुपए की ठगी की जांच के दौरान देशभर में सक्रिय अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। खंडाला के एक रिसॉर्ट से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 करोड़ रुपए से अधिक नकदी, 17 मोबाइल और ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक, गिरोह 2005 से सक्रिय था और रकम दोगुनी करने व काले कागज को केमिकल से असली नोट में बदलने का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों को निशाना बना चुका है।
रायपुर
रफ्तार का कहर: तेलीबांधा में बेकाबू कार ने मवेशियों को मारी टक्कर, चार गायों की मौत
रायपुर के वीआईपी रोड पर देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार गायों की मौत हो गई, जबकि कई मवेशी घायल हुए हैं। तेलीबांधा पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
भाई ने बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना, फर्जी दस्तखत कर फर्म से निकाला
रायपुर में भाई-भाभी पर बहन और जीजा से कारोबार में मुनाफे का झांसा देकर 1.25 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें पार्टनरशिप फर्म से बाहर करने का भी आरोप लगा है। तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
ओडिशा से नागपुर भेजी जा रही 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, भारी मशीनों के नीचे छिपाई थी 7 बोरियां, बाप-बेटे गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से नागपुर ले जाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 6 चक्का ट्रक में हैवी मशीनरी के नीचे छिपाकर रखा गया 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में बिहार निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
रायपुर
तेलीबांधा चौक में भीषण आग से मचा हड़कंप, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक
रायपुर के तेलीबांधा चौक स्थित सुंदरानी हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग से ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर खाक हो गईं। कई वाहन भी आग की चपेट में आए। पुलिस और दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।