"फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र" के लिए 3 परिणाम मिले
कबीरधाम
Fraud Case: कबीरधाम में बीमा क्लेम का फर्जीवाड़ा, जिंदा ग्रामीणों को कागजों में मृत दिखाया
Fraud Case: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में फर्जीवाड़े की जांच कबीरधाम तक पहुंच गई है। तीन ग्रामीणों के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए दो-दो लाख रूपए के बीमा क्लेम निकालने का आरोप है। इनमें से दो ग्रामीण जीवित मिले हैं, जबकि तीसरे के रायपुर में होने की जानकारी परिजनों ने दी है।
सूरजपुर
महिला को मृत बताकर हड़पी जमीन, तहसीलदार-पटवारी समेत 4 पर FIR
सूरजपुर जिले में जमीन फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि एक महिला को दस्तावेजों में मृत बताकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया गया और उसकी जमीन का नामांतरण कर रजिस्ट्री करा ली गई। शिकायत की जांच के बाद झिलमिली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
भू-माफिया की दबंगई : रिंग तालाब कब्जा, निगम कर्मियों को धमकी देने वाले आजाद इराकी पर FIR दर्ज
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में रिंग बांध तालाब की सरकारी जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन पर कब्जा किया गया और मिट्टी डालकर उसे समतल करने की कोशिश की गई। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम भेजी, लेकिन मौके पर कुछ लोगों ने काम में बाधा डाली और कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।