"रामपुर क्षेत्र" के लिए 3 परिणाम मिले
कोरबा
CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
CG News: कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक नरहरि पटेल का शव जशपुर जिले के पत्थलगांव में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
सूरजपुर
बारिश बनी आफत : सूरजपुर में FCI गोदाम की दीवार गिरी, 7 मकान क्षतिग्रस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
सूरजपुर के विश्रामपुर क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच FCI गोदाम की बाउंड्री वॉल गिरने से आसपास के 7 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन निर्माण गुणवत्ता और दीवार की मजबूती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जर्जर दीवार की समय पर मरम्मत नहीं की गई।
बिलासपुर
कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिपो संचालक समेत 5 जेल भेजे गए
बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले जी-6 कोयले को रास्ते में निकालकर उसकी जगह निम्न गुणवत्ता वाला कोयला भरकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।