"शोक की लहर" के लिए 90 परिणाम मिले
बेमेतरा
Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर
Bemetara News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए दर्दनाक ट्रांसफार्मर हादसे में घायल तीनों लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह हादसा 20 सितंबर को खंडसरा चौकी क्षेत्र के हेमाबंद खार में हुआ था, जहां अचानक ट्रांसफार्मर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नि की मौत, घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बैगा समुदाय के पति-पत्नी की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा ढपनिपानी में शनिवार शाम हुई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हुई मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
कोरबा
खेलते-खेलते कुएं में गिरने से 3 साल मासूम की मौत, परिवार में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खेलते-खेलते कुएं में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। दर्दनाक घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 स्थित पुरानी बस्ती के दादर इलाके की है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं आसपास के लोग भी सदमे में हैं।
बिलासपुर
बिलासपुर में आकाशीय बिजली का कहर, खेत से लौट रही महिला की मौत, गांव में शोक की लहर
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में रोपा लगाने के बाद घर लौट रहे दो ग्रामीण अचानक बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है
राष्ट्रीय
तालाब बना काल : सागर में दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। चंदेना तालाब में पैर फिसलने से दो मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में 11 वर्षीय लवकुश सिंह आदिवासी और 12 वर्षीय शिवम यादव शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
बैल बचाने उतरे तीन युवकों की मौत : कुएं में मिले मीथेन गैस के संकेत, गांव में शोक की लहर
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। अमरपाटन क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में कुएं में उतरने के दौरान तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे की वजह को लेकर ग्रामीणों के बीच अलग-अलग चर्चाएं हैं, जबकि शुरुआती जांच में कुएं के भीतर जहरीली गैस होने के संकेत मिले हैं।
मनोरंजन
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
तेलुगू अभिनेता और यूट्यूबर भारत कान्त हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद कैमरामैन त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों ने नेल्लोर से हैदराबाद लौटते समय एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
रायपुर
BJP MLA Death: भाजपा को बड़ा झटका, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन
BJP MLA Death: छत्तीसगढ़ के अहिवारा से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से भाजपा और अहिवारा क्षेत्र में शोक की लहर है।
बालोद
Balod News: कलेक्ट्रेट से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन चालक फरार
Balod News: कुसुमकसा गांव में सड़क हादसा में शिक्षक की मौत, घटना के बाद इलाके में शोक की लहर सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
रायपुर
Taj Hotel death: रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिली थीं शराब और दवाइयां
Taj Hotel death: रायपुर की संजय ग्रेन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक कुमार मित्तल (56) की चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मार्कफेड की बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। होटल के कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिली हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
कबीरधाम
Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल
Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं जसगीत गाने के लिए ठाकुर देवता स्थल जा रही थी
राष्ट्रीय
Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच
Kolkata Durga Puja: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी बारिश के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 19 लोगों की मौत हुई है और 25 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है।