"सख्ती से कार्रवाई" के लिए 10 परिणाम मिले
रायगढ़
Crime News: रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार
Crime News: रायगढ़ के केलो विहार में पुलिस ने किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन अंकुश के तहत हुई इस कार्रवाई में 2 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन जब्त किया गया।
राज्य सरकार
GPM illegal mining: CM हेल्पलाइन की शिकायत बनी कार्रवाई का आधार, GPM में जब्त हुए 5 वाहन
GPM illegal mining: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 1 हाईवा वाहन जब्त किया है। सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों पर जांच के बाद सिवनी, मजगवां, पड़वनिया और पकरिया क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। विभाग ने वाहन मालिकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने अवैध खनन पर सख्ती जारी रखने की बात कही है।
कोरबा
कोरबा में मोबाइल टावर की केबल काटते पकड़े गए दो युवक, लोगों ने बांधकर पुलिस को सौंपा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल टावर की केबल चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के संभावित चोरी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
बलौदाबाज़ार
गांजा तस्करी का मामला : जीजा-साली को 10 साल की सजा, 20 किलो गांजा हुआ था बरामद
गांजा तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मध्य प्रदेश निवासी शिवानंद पटेल और पूजा पटेल को दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सिद्ध बाबा शराब भट्टी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया था, जहां उनके पास से कुल 20.050 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों और महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर मामला साबित किया, जिसके बाद न्यायालय ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(B) के तहत यह सजा सुनाई।
रायगढ़
चरित्र संदेह में बेकाबू पति : पत्नी को बुलेट से कुचलने की कोशिश के बाद पहुंचा जेल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चरित्र संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और बुलेट बाइक से कई बार कुचलकर उसकी हत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बिलासपुर संभाग
हाईकोर्ट का फैसला : बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने वाले बच्चों को घर से निकाला जा सकता है
बिलासपुर हाईकोर्ट ने कहा है कि बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने वाले बेटे-बहू को घर से बेदखल किया जा सकता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण में सम्मान, सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण देना भी शामिल है।
सरगुजा संभाग
खूनी विवाद : शराब पीने से टोकने पर ग्रामीण की हत्या
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद में दो युवकों ने एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
सूरजपुर
आग का तांडव : चिंगारी से धधकी पैरा लदी ट्रॉली, समय रहते टला बड़ा हादसा
नगर पंचायत शिवनंदनपुर के मिलन चौक में रविवार को पैरा (पुआल) से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ओवरलोड पुआल सड़क किनारे झूल रहे बिजली तारों के संपर्क में आ गया, जिससे निकली चिंगारी ने आग पकड़ ली।
गरियाबंद
पुलिस कार्यवाही : गरियाबंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 किलो अवैध गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मारुति सुजुकी इक्को वाहन और मोबाइल जब्त किए हैं। कुल जब्ती की कीमत करीब 20 लाख 8 हजार रुपए बताई गई है।
रायगढ़
गुंडागर्दी करने वालों युवकों की हुई गिरफ्तारी शराब भट्ठी के पास मारपीट का मामला
रायगढ़ में बड़पारा शराब भट्ठी के पास सत्यम सिदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सत्यम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनोज सिंह और उसके साथियों ने शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर उसे पकड़कर जमीन पर गिराया तथा हाथ-पांव से मारपीट की। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।