"सरकारी कर्मचारी" के लिए 13 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
वारदात : मंदिर हसौद रोड पर चाकूबाजी का डर, सरकारी कर्मचारी से लूट के बाद मचा हड़कंप
नवा रायपुर-मंदिर हसौद मार्ग पर तीन अज्ञात बदमाशों ने मंत्रालय कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विदेश
Hemkund Sahib Yatra: वीजा होने के बावजूद 100 से ज्यादा सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका, दुबई की फ्लाइट छूटी
Hemkund Sahib Yatra: हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए भारत का वीजा हासिल कर चुके 104 पाकिस्तानी सिख श्रद्धालुओं को लाहौर एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक दिया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि अंतिम समय में NOC की मांग कर उन्हें फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया। वाघा-अटारी सीमा बंद होने के कारण वे दुबई के रास्ते भारत आने वाले थे, लेकिन यात्रा रुकने से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
रायपुर
Raipur Crime News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चाकूबाजी, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Raipur Crime News: रायपुर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। बदमाश ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बिलासपुर
दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट ने बड़े बेटे को दी प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में कहा कि दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी पात्र हो सकता है। दो पात्र बेटों के दावे की स्थिति में बड़े बेटे को प्राथमिकता मिलेगी। कोर्ट ने छोटे बेटे की नियुक्ति का आदेश रद्द कर डीईओ को 30 दिनों में नए सिरे से निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त तैयारी : अब 90 दिन पहले देनी होगी कलेक्टर को सूचना, घर वापसी के लिए 15 दिन का वक्त
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर नियम कड़े किए गए हैं। नए प्रावधानों के तहत धर्म परिवर्तन से 90 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देनी होगी, जबकि अंतर-धार्मिक विवाह से जुड़े धर्मांतरण के लिए 60 दिन पहले जानकारी देना अनिवार्य होगा। अवैध, जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने पर कठोर सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।
महासमुंद
धुपेनडीह में हंगामा : बिजली मीटर जांचने गए जूनियर इंजीनियर को फावड़ा लेकर दौड़ाया, सरकारी मीटर फोड़ा, केस दर्ज
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में बिजली मीटर जांच करने पहुंची विभागीय टीम के साथ अभद्रता और हमला करने का मामला सामने आया है। धुपेनडीह गांव में एक युवक ने कनिष्ठ यंत्री को फावड़े से हमला करने की धमकी दी और सरकारी बिजली मीटर तोड़ दिया। शिकायत और वीडियो साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट : 2% डीए बढ़ाने की मांग पर सरकार से फैसला चाह रहे लाखों कर्मचारी
मध्य प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को 2% महंगाई भत्ता मिलने के बाद अब करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स ने भी 1 जनवरी 2026 से डीए और डीआर बढ़ाने की मांग की है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए डीए और डीआर को 58% से बढ़ाकर 60% किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय
डबल तोहफा : DA बढ़ोतरी के साथ 8वें वेतन आयोग पर तेज हुई तैयारी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाले महीने महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% तक की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे डीए 60% से बढ़कर 63% हो सकता है। हालांकि अंतिम फैसला मई और जून 2026 के महंगाई आंकड़ों की समीक्षा तथा केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही होगा।
भाजपा
सुवेंदु के फैसले : मदरसों में वंदे मातरम अनिवार्य, मीडिया बयानबाजी पर रोक
यह दावा भ्रामक है। इसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी हैं और उन्होंने मदरसों में “वंदे मातरम” अनिवार्य करने व सरकारी कर्मचारियों पर मीडिया प्रतिबंध जैसे आदेश दिए हैं—लेकिन यह वास्तविकता नहीं है।
दुर्ग
सरकारी काम में रोड़ा : धमधा में जनगणना कर्मी से बदसलूकी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक व्यक्ति ने सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डाली और दुर्व्यवहार किया। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर भारतीय न्याय संहिता और जनगणना अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
महासमुंद
देवभोग नगर पंचायत मारपीट मामला : CCTV वायरल के बाद बागबाहरा थाने के सामने प्रदर्शन, उप अभियंता पर FIR की मांग तेज
देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी संदीप चन्द्राकर के साथ कथित मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। 7 मई 2026 को हुई इस घटना में उप अभियंता आर. श्याम सुंदर पटनायक समेत चार लोगों पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि कार्यालय के भीतर गाली-गलौज के बाद मारपीट की गई, जिसमें कर्मचारी घायल हुआ।
छत्तीसगढ़
टीम पर हमला : तोतों की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अब भी फरार
कांगेर घाटी नेशनल पार्क और वन विभाग की टीम ने संजय मार्केट (जगदलपुर) में अवैध वन्यजीव तस्करी के खिलाफ छापा मारा, जहाँ 15 दुर्लभ तोते बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने टीम पर हमला कर कुछ तोते लेकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि 1 आरोपी फरार है। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।