"सीबीआई" के लिए 51 परिणाम मिले
रायपुर
Mahadev Betting App Case: सीबीआई रिमांड खत्म, सौरभ चंद्राकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Mahadev Betting App Case: मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीबीआई की पूछताछ में उसने सट्टा पैनल और हवाला नेटवर्क से जुड़ी भूमिका स्वीकार की, जबकि लाइजनिंग की जिम्मेदारी रवि उप्पल पर डाल दी।
रायपुर
Digital Arrest Scam: बुजुर्ग किराना व्यापारी से 8.5 लाख की ठगी, सीबीआई व आईपीएस अफसर बनकर डेढ़ महीने तक रखा बंधक
Digital Arrest Scam: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने 64 वर्षीय किराना व्यापारी को करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराए रखा। खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में सीबीआई करेगी जांच, राजपत्र में आदेश जारी
BSP Scrap Scam: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब CBI करेगी। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद केंद्रीय एजेंसी ने केस की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।
राष्ट्रीय
1109 करोड़ का बैंक घोटाला : गुप्ता पावर के ठिकानों पर सीबीआई की बड़ी छापेमारी
1109 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई ने गुप्ता पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापेमारी की है। चार राज्यों में हुई कार्रवाई में अहम दस्तावेज जब्त किए गए।
बिलासपुर
नौगई अग्निकांड : सीबीआई जांच की मांग तेज, गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले राजपूत समाज के प्रतिनिधि
कोरिया जिले के नौगई में भाजपा नेता लल्लन सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
राष्ट्रीय
राम मंदिर चढ़ावा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, सीबीआई जांच की मांग
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी ने याचिका दायर कर पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर तुरंत सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने जल्दबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब इस मामले की सुनवाई छुट्टियां खत्म होने के बाद ही की जाएगी।
राष्ट्रीय
देश में बड़ा साइबर फ्रॉड : सीबीआई ने पकड़ी सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 200 से ज्यादा लोगों को ठगा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर देशव्यापी ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गैंग को सीबीआई ने दबोचा है। आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हूबहू नकली वेबसाइट बना रखी थी, जिसके जरिए 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठे गए। सुप्रीम कोर्ट की शिकायत पर सीबीआई ने 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी की है।
कोरबा
सीबीआई की कार्रवाई : एसईसीएल कुसमुंडा में पीएफ के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
सीबीआई ने रविवार को एसईसीएल कुसमुंडा के सीएमपीएफ विभाग में कार्यरत क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक खदान कर्मी से पीएफ का पैसा निकालने के बदले कई बार परेशान करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर खदान कर्मी ने सीबीआई को शिकायत दी, जिसके बाद टीम ने जांच कर जाल बिछाया।
छत्तीसगढ़
पीएफ के पैसे के लिए लगवाए चक्कर, फिर मांगी रिश्वत… सीबीआई ने क्लर्क को रंगे हाथ दबोचा
कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा स्थित सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने खदान कर्मी के पीएफ भुगतान के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।
राष्ट्रीय
Katni News: कर्मचारियों की नौकरी बचाने के नाम पर 45 हजार की रिश्वत, CBI ने रेलवे इंजीनियर को पकड़ा
Katni News: न्यू कटनी जंक्शन पर तैनात वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अजयवीर सिंह को CBI ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने निजी ठेकेदार के 30 कर्मचारियों की नौकरी जारी रखने के बदले प्रति कर्मचारी 1,500 रुपये मांगे थे। शिकायत के बाद CBI ने ट्रैप कार्रवाई कर रकम बरामद की। विशेष अदालत ने आरोपी को 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
रायपुर
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की रिमांड मंजूर, 12 नवंबर तक होगी पूछताछ
Mahadev Betting App: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की 8 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। ED ने भी कस्टडी के लिए अदालत में आवेदन दिया है।
रायपुर
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पण के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई अब उससे पूछताछ के लिए रिमांड मांगने की तैयारी में है। जांच एजेंसियों की नजर 3,000 से अधिक सट्टा पैनलों, कथित हवाला नेटवर्क, विदेशी खातों और करीब 94,400 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन पर है। वहीं, कार्रवाई के बावजूद महादेव ऐप से जुड़े कुछ डोमेन इंटरनेट पर मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।