"हाईटेंशन बिजली लाइन" के लिए 7 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Cremation Ground Accident: मध्य प्रदेश के श्योपुर में श्मशान घाट पर पेड़ों की छंटाई करते समय 33 KV बिजली लाइन की चपेट में आने से अमजद की मौt हो गई। हादसे में पांच बच्चों ने अपने पिता को खो दिया।
महासमुंद
Stone Mine Accident: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की रीढ़ की हड्डी टूटी, ठेकेदार और मकान मालिकों पर FIR दर्ज
Stone Mine Accident: ग्राम मुढ़ेना स्थित पत्थर खदान में निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है। पीड़ित परिवार ने ठेकेदार और खदान मालिकों पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का आरोप लगाया है। करीब 35 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी आर्थिक मदद नहीं मिलने की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
निर्माणाधीन मकान में 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो राजमिस्त्रियों की मौत, उठ रहे कई गंभीर सवाल
बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में निर्माणाधीन मकान पर काम करने पहुंचे दो राजमिस्त्रियों की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस, नगर निगम और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
कोरबा
हादसा : कोरबा में 11 केवी तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका
मानिकपुर चौकी क्षेत्र के डिपरापारा में 40 वर्षीय मजदूर लवकुश की 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर
हादसा : मकान की मरम्मत के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के बाद बिजली से जुड़े हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के मौसम में गीले वातावरण और खुले बिजली तारों के कारण जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करंट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
रायपुर
हाईटेंशन लाइन बनी काल : सोलर पैनल का काम बना दो मजदूरों की मौत की वजह
रायपुर की प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा मजदूर सुरक्षित बच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
मुहर्रम जुलूस में हादसा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया 20 फीट ऊंचा ताजिया, 3 की मौत
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव में मुहर्रम जुलूस के दौरान 20 फीट ऊंचा ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।