"हाउसिंग बोर्ड" के लिए 38 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Commercial Property: 15 साल बाद भी हाउसिंग बोर्ड पर कायम है व्यापारी का भरोसा
Commercial Property: टाटीबंध निवासी व्यवसायी अतुल लालवानी ने छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के प्रति 15 वर्षों से कायम भरोसे के चलते नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भी कारोबार बढ़ाने का निर्णय लिया है। एम्स रायपुर के नजदीक स्थित इस परिसर की बेहतर लोकेशन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और किफायती कीमत को उन्होंने प्रमुख विशेषता बताया।
रायपुर
Raipur News: सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जलभराव से बढ़ी परेशानी, गंदे पानी के बीच आवाजाही
Raipur News: राजधानी रायपुर के सेजबहार स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कॉलोनी के कई हिस्सों में गंदा पानी जमा होने से रहवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
राष्ट्रीय
Bulldozer Action: सुबह 5 बजे से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, 599 मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन
Bulldozer Action: भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर में प्रशासन ने 599 मकानों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियान के दौरान 40 जेसीबी, 10 पोकलेन मशीनों और 1000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। रहवासियों ने सामान हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने की शिकायत की है। वहीं, हाई कोर्ट ने ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
राष्ट्रीय
Illegal Injection Smuggling: मुरैना में नशे के इंजेक्शनों का बड़ा खेल, पुलिस ने ग्राहक बनकर पकड़े 2856 इंजेक्शन
मध्य प्रदेश के मुरैना में कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राहक बनकर छापेमारी की और 2,856 इंजेक्शन जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को इन इंजेक्शनों की सप्लाई के तार आगरा से जुड़े होने की जानकारी मिली है।
रायपुर
Raipur News: मेडिकल स्टोर पर पुलिस का छापा, 32 शीशी नशीली सिरप जब्त
Raipur News: लाभांडी स्थित मेडिकल स्टोर से कोडिन सिरप की 32 शीशियां जब्त, संचालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार।
रायपुर
STP Project: शहरों के गंदे पानी को साफ करने की तैयारी, 173 नगरीय निकायों में बनेंगे STP प्लांट
STP Project: प्रदेश के 173 नगरीय निकायों में 945.68 करोड़ रुपए की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) बनाए जाएंगे। इनसे रोज 308.80 एमएलडी गंदे पानी का शोधन किया जाएगा। योजना का उद्देश्य नदियों और तालाबों को प्रदूषण से बचाना और शोधित पानी का दोबारा उपयोग बढ़ाना है।
कोरबा
Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
Viral Video: कोरबा में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति का अस्पताल में मोबाइल चलाते और गुटखा खाते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उसके पास तैनात दो पुलिस आरक्षक भी आराम करते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
राज्य सरकार
Industrial Policy: सिंगापुर के निवेशकों ने दिखाई छत्तीसगढ़ में रुचि, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Industrial Policy: नई औद्योगिक नीति को देश-विदेश के निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सिंगापुर दौरे के दौरान डेटा सेंटर और कृषि प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। करीब 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है।
राज्य सरकार
Karma Festival: CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणाएं, कंवर समाज को 90 लाख की सौगात
Karma Festival: रायपुर में आयोजित करमा परब महोत्सव में कंवर समाज के लिए कुल 90 लाख रुपये की घोषणाएं कीं। इसमें कोरबा के मड़वारानी में सामाजिक भवन के लिए 50 लाख, रायपुर के टाटीबंध में सामाजिक भवन के लिए 25 लाख और कांकेर के ग्राम जेफरा में सांस्कृतिक मंच के लिए 15 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा, रायपुर में हर साल करमा महोत्सव के आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
महासमुंद
Mahasamund News: विकास को गति देने भाजपा शहर मंडल की बैठक, 10 करोड़ के विकास कार्यों पर बनी सहमति
Mahasamund News: शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भाजपा शहर मंडल की बैठक हुई। बैठक में नए बस स्टैंड और नगर पालिका भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति की जानकारी दी गई। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर विकसित भारत संकल्प चौक बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।
राष्ट्रीय
Bhopal Murder Case: चलती बाइक पर दोस्त ने युवक के सिर में मारी गोली, 21 वर्षीय ताशी की मौत
Bhopal Murder Case: निशातपुरा क्षेत्र में दोस्त ने ही चलती बाइक पर युवक ताशी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच 15 दिन पहले विवाद हुआ था। आरोपी अलीम वारदात के बाद फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
रायपुर संभाग
Flat Maintenance Issue: मेंटेनेंस के नाम पर वसूली, खराब लिफ्टअग्निशामक यंत्र खाली सीपेज और सुरक्षा व्यवस्था भी बदहाल
Flat Maintenance Issue: नया रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 और 30 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैटों में मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद लिफ्ट, अग्नि सुरक्षा, सीपेज और सुरक्षा व्यवस्था की समस्याओं से रहवासी परेशान हैं। लोगों ने सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई है।