बिलासपुर
न्यायधानी: उच्च न्यायालय, रेलवे ज़ोन मुख्यालय और कलचुरी राजधानी रतनपुर
कुल 285 खबरें
- तालादेवरानी-जेठानी मंदिर
स्केटिंग से भारत भ्रमण पर निकले रुद्र पटेल, 16 राज्यों का सफर पूरा कर पहुंचे छत्तीसगढ़
मध्यप्रदेश के रुद्र पटेल स्केटिंग से 16 राज्यों की यात्रा पूरी कर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे भारत भ्रमण के दौरान लोगों को भारतीय संस्कृति, गौ माता और सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
दो बैग में 21 किलो गांजा जब्त, बिलासपुर स्टेशन से दंपती गिरफ्तार
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को 21.058 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 10.50 लाख रुपए बताई गई है। दोनों आरोपी बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं।
3 सिलेंडर लिए, रिकॉर्ड में निकले 10, गैस एजेंसी पर फर्जी रिफिलिंग का आरोप
बिलासपुर के तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी पर एक उपभोक्ता ने उनके नाम पर कथित रूप से फर्जी सिलेंडर रिफिल दर्ज करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता मनीष मिश्रा का दावा है कि उन्होंने सालभर में केवल तीन सिलेंडर लिए, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उनके नाम से 10 सिलेंडर जारी होना दिख रहा है। उन्होंने सात अतिरिक्त सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी की आशंका जताते हुए खाद्य विभाग में शिकायत की है।
महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, 11 अपात्र महिलाओं से होगी 1.24 लाख की वसूली
बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना के 11 अपात्र हितग्राही सामने आए हैं। जांच में इनके परिवारों में शासकीय सेवा से जुड़े होने की जानकारी मिली। अब योजना के तहत मिली 1.24 लाख रुपए की राशि की वसूली की जाएगी। समय पर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी होगी।
फोन पर बात करता रहा पिता, तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत
बिलासपुर के चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से 7 वर्षीय दीपू और उसके 4 वर्षीय भाई चींटू की मौत हो गई। छोटा भाई पानी में गिरा तो उसे बचाने के लिए बड़ा भाई भी तालाब में उतर गया। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर, होल्ड कराई गई रकम जल्द होगी वापस
बिलासपुर रेंज में साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा के दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग ने 15 दिनों से अधिक समय से लंबित होल्ड रकम के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। फर्जी SIM, म्यूल अकाउंट और ठगी में इस्तेमाल डिजिटल माध्यमों पर भी कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।
शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका! 1993 के बाद नियुक्त टीचर्स को नहीं मिलेगा एडवांस इंक्रीमेंट का लाभ
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 16 जून 1993 के बाद नियुक्त शिक्षकों को अपने खर्च पर B.Ed, D.Ed या BTI की डिग्री हासिल करने पर दो अग्रिम वेतनवृद्धि नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने 75 प्रधान पाठकों की याचिका खारिज कर दी।
बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
बिलासपुर के बाल सुधार गृह में रायगढ़ निवासी एक नाबालिग की फांसी लगाने से मौत हो गई। नाबालिग को करीब एक सप्ताह पहले दुष्कर्म के एक मामले में सुधार गृह भेजा गया था। सरकंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुरानी रंजिश में फिर भिड़े किन्नर समुदाय के दो पक्ष, पुलिस ने दर्ज की FIR
पुरानी रंजिश को लेकर किन्नर समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और अभद्रता के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लोको पायलट के घर से लाखों के आभूषण पार
बुजुर्ग महिला के साथ लूट, धमकी देकर जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश
ग्राम लिमतरी में एक नकाबपोश बदमाश ने 65 वर्षीय वृद्धा को धमकाकर चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। आरोपी ने गमछे से महिला का चेहरा बांधकर उसे डराया और धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
83 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसएसपी बोले- बेहतर काम से बढ़ती है वर्दी की शान
पुलिस लाइन के चेतना हाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 83 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उनके कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग की सराहना की। समारोह में पुलिस परिवारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।