बिलासपुर
न्यायधानी: उच्च न्यायालय, रेलवे ज़ोन मुख्यालय और कलचुरी राजधानी रतनपुर
कुल 285 खबरें
- तालादेवरानी-जेठानी मंदिर
Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर
Railway News: बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को मेन स्टेशन से जोड़ने के लिए रीमॉडलिंग कार्य होगा। इसके चलते अक्टूबर 2026 में कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
High Voltage Drama: भाई से विवाद के बाद हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
High Voltage Drama: शहर के दयालबंद इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गुरुनानक स्कूल के पास एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद तोरवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। जानकारी के अनुसार, युवक का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
Bilaspur police action: बिलासपुर बवाल में 11 आरोपी गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी हुए थे घायल
Bilaspur police action: बिलासपुर में 28-29 अगस्त की दरमियानी रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद 350 अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं और CCTV व ड्रोन से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया
Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर परिसर में मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से हटा दिया गया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मंदिर ट्रस्ट ने विवाद में शामिल चार स्थानीय दुकानदारों को दुकानें हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
Bilaspur News: सोशल मीडिया विवाद के बाद हिंसक झड़प, 25 लोगों पर केस, धारा 163 लागू
Bilaspur News: कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया विवाद के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Chhattisgarh High Court: विभागीय जांच में प्रक्रिया की अनदेखी पड़ी भारी, हाईकोर्ट ने पटवारी की बर्खास्तगी रद्द की
Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विभागीय जांच में तय प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं होने पर पटवारी विजय कुमार ठाकुर की बर्खास्तगी रद्द कर दी। कोर्ट ने उन्हें सेवा में बहाल करने और नियमानुसार सभी लाभ देने के निर्देश दिए।
Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले
Bilaspur Stone Pelting: बिलासपुर में कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध के दौरान कोतवाली थाना परिसर में पथराव हो गया। पुलिस ने अतिरिक्त बल, हल्के बल प्रयोग और आंसू गैस की मदद से हालात नियंत्रित किए। CCTV फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
Forest Department: रेलवे सुरंग के भीतर बेखौफ टहलता दिखा तेंदुआ, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
Forest Department: बिलासपुर रेल मंडल के खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की सुरंग में रेलवे ट्रैक पर तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। लोको पायलट द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।
बिलासपुर में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा, घोंघा नदी में बहने से तीन बच्चों की मौत
बिलासपुर जिले में लगातार बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूल से घर लौट रहे तीन भाई-बहन घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। तलाश के बाद रविवार को तीनों के शव बरामद किए गए। हादसे से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
बिलासपुर के वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी: सिर्फ 2-3 सिंचाई में होगा गेहूं का अच्छा उत्पादन, CG 1047 किस्म तैयार
बिलासपुर के वैज्ञानिकों ने करीब 10 साल के शोध के बाद गेहूं की बायोफोर्टिफाइड किस्म CG 1047 विकसित की है। यह किस्म 2-3 सिंचाई में भी अच्छी पैदावार दे सकती है और आयरन, जिंक व प्रोटीन से भरपूर है।
बिलासपुर के रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सिल्ली मोड़ के पास बने पुल के नीचे एक नवजात बच्चा लावारिस अवस्था में मिला। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो वे हैरान रह गए। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देने के साथ ही तत्काल पुलिस को सूचना दी।
NIT रायपुर को हाईकोर्ट से झटका : बिना कारण बताओ नोटिस ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश रद्द
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NIT रायपुर द्वारा निजी सुरक्षा और हाउसकीपिंग एजेंसी को एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट करने का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ब्लैकलिस्टिंग जैसी गंभीर कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को स्पष्ट शो-कॉज नोटिस और जवाब देने का पूरा अवसर देना जरूरी है।