बिलासपुर
114 खबरें
सफर की गारंटी : ट्रैफिक पुलिस का महा-अभियान यूनिफॉर्म से तय होगी ऑटो चालकों की पहचान
अल्टीमेटम समाप्त चालकों को यूनिफॉर्म सिलवाने के लिए पहले 7 दिन की मोहलत दी गई थी, जिसकी समय-सीमा खत्म होते ही पुलिस ने बिना ड्रेस, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ के तहत अभियान शुरू कर दिया है।
खुलासा : व्यापारी से 2.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग दुर्ग से पकड़ा गया
बिलासपुर में व्यापारी को धन दोगुना कर रातों-रात अमीर बनाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को अयोध्या का पंडित बताकर लोगों को फंसाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी जांच के आधार पर उसकी पहचान कर कार्रवाई की।
खूनी खेल : सिरगिट्टी के गणेश नगर में युवक की पत्थर से कुचलकर नृशंस हत्या, इलाके में दहशत
हत्या का तरीका: शुरुआती जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के अनुसार, आरोपियों ने युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या की है। क्राइम सीन से पुलिस ने खून से सने सीमेंट के दो बड़े पोलनुमा भारी पत्थर बरामद किए हैं, जिससे सिर पर वार किए जाने की आशंका है।
बड़ा एक्शन : जांच में बरती लापरवाही पड़ी भारी, रेप केस में TI और SI पर गिरी गाज
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो 7 वर्षीय मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर SSP रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और विवेचना अधिकारी SI संतोषी अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया है। जांच में घटनास्थल का निरीक्षण न करने और सीन ऑफ क्राइम यूनिट को नहीं बुलाने जैसी चूकें उजागर हुई हैं।
खेल : बुजुर्ग व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ₹2.50 लाख उड़ाए
पुलिस की कार्रवाई: पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर तारबाहर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों के सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) का बारीकी से विश्लेषण किया। इस तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन ट्रेस किया।
सनसनी : बुजुर्ग महिला की संपत्ति हड़पने का आरोप, पुलिस पर भी सवाल
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला बालकुंवर बसोर ने गंभीर आरोप लगाते हुए 90 लाख रुपए की संपत्ति और धन हड़पने का मामला सामने रखा है। महिला का आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच फगुन प्रसाद प्रजापति ने केवाईसी, धान पंजीयन और बीमा अपडेट के बहाने उनके बैंक खाते से 23 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए, साथ ही उनकी कृषि भूमि, वाहन और कीमती जेवरात भी अपने नाम करवा लिए।
बड़ी कार्रवाई : 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दफईपारा से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बड़ा खुलासा : बैन कंपनी को PWD ने दिया 13 करोड़ का ठेका
अफसरों की लापरवाही: PWD के अधिकारियों ने बिना किसी जांच-पड़ताल (वेरिफिकेशन) के आंखें मूंदकर इस फर्जी हलफनामे को स्वीकार कर लिया और बिलासपुर खेल परिसर व विद्युत नवीनीकरण कार्य के लिए कंपनी को 4.87 करोड़ रुपए का भुगतान भी जारी कर दिया।
हमला : 10 रुपये की कहासुनी में भड़की हिंसा, भैरव बाबा मंदिर के पास सनसनी
बिलासपुर के रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास 10 रुपये के विवाद में अंगूठी बेचने वाले दुकानदार नूतन तंबोली पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि अंगूठी की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
खुलासा : कोयला हेराफेरी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार 25 लाख से अधिक की ठगी का मामला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कोयला हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें भाटिया एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पकड़ी गईं। 9 जून को दीपका कोल माइंस से भेजा गया एफ/जी ग्रेड कोयला 10 जून को फैक्ट्री पहुंचा, लेकिन लैब टेस्ट में वह निर्धारित गुणवत्ता का नहीं पाया गया। जांच में पता चला कि ट्रकों के जरिए रास्ते में कोयले की हेराफेरी की गई थी।
कार्रवाई : बच्चों और पालकों से दुर्व्यवहार मामले में शिक्षिका निलंबित
बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ सहायक शिक्षिका एलबी सुपर्णा टेंगवार को छात्रों, पालकों और सहकर्मी शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। शिकायतों के आधार पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच की गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
सवाल : नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, परिजनों ने SSP से लगाई गुहार
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग दुष्कर्म मामले को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित मासूमों के परिजनों ने थाना प्रभारी और जांच अधिकारियों पर कार्रवाई के दौरान प्रताड़ना और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उन पर समझौते का दबाव डाला गया, जबकि आरोपी पक्ष को विशेष सुविधा दी गई।