बिलासपुर
न्यायधानी: उच्च न्यायालय, रेलवे ज़ोन मुख्यालय और कलचुरी राजधानी रतनपुर
कुल 285 खबरें
- तालादेवरानी-जेठानी मंदिर
Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
Crime News: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की बहन की शिकायत पर साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात
Bilaspur Crime: अमसेना गांव में बदमाशों ने सूने मकान में घुसकर CCTV कैमरे और कार की चाबी चोरी की। बाद में कार को करीब 2 किमी दूर ले जाकर जला दिया। पुलिस को वारदात में किसी परिचित के शामिल होने का शक है।
Bilaspur Central Jail: मोबाइल ले जाने से रोका तो प्रहरी से मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Central Jail: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक मुलाकाती कक्ष में मोबाइल फोन लेकर अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे।
Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए
Bilaspur Crime News: सीपत थाना क्षेत्र के बसहा गांव में कुछ युवकों पर मामा-भांजे से मारपीट कर पैसे लूटने और जबरन PhonePe से रकम ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur Fraud News: राजनीतिक पद दिलाने का झांसा देकर महिला ने ठगे 82.63 लाख रुपए
Bilaspur Fraud News: एक महिला पर राजनीतिक पद और नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है, पुलिस ने आरोपी निखत परवीन शाबरी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि महिला ने खुद को राजनीतिक दल से जुड़ा बताकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में रकम ली थी।
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल
Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित झलमला गांव से मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। गांव में बनाए गए अस्थायी गौठान में पिछले दो दिनों के भीतर बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत होने का दावा ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गौठान में रखे गए 20 से अधिक मवेशियों की जान चली गई है।
Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका
Bilaspur Murder Case: सिरगिट्टी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Knife Attack Bilaspur: डीजे बजाने से मना करने पर हमला, चाकू और डंडों से पीटा, दो आरोपी गिरफ्तार
Knife Attack Bilaspur: कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में डीजे बजाने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने एक वाहन को रोककर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Bilaspur Latest News: चोरभट्टी में रात को दिखते थे भूत, राहगीरों की अटकी सांसें
Bilaspur Latest News: सकरी थाना क्षेत्र में कुछ नाबालिग बच्चों ने सोशल मीडिया वीडियो बनाने के लिए रात में भूत का रूप धारण कर राहगीरों को डराना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बच्चों को समझाइश देकर परिजनों के हवाले किया गया।
Bilaspur Tirupati Express: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, नारला रोड स्टेशन पर रुकने लगी बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस
Bilaspur Tirupati Express (17481/17482) का अब नारला रोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू किया जा रहा है। तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 28 सितंबर से और बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस 29 सितंबर से यहां रुकेगी। रेलवे के इस फैसले से आसपास के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आवागमन में सुविधा मिलेगी।
82 lakh cheating case: फेसबुक पर दोस्ती, फिर नेता बनाने का झांसा, बिलासपुर में महिला ने युवक से ठगे 82.63 लाख
82 lakh cheating case: बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक युवक से राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का लालच देकर 82 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए पहचान बनाई और पार्टी फंड के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम ली। शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
Bribe Taking Case: नगर निगम में ACB का छापा, 10 हजार रिश्वत लेते संपदा शाखा कर्मचारी गिरफ्तार
Bribe Taking Case: नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को ACB की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उसने मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने निगम कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर कर्मचारी को पकड़ा।