शिक्षा
कुल 352 खबरें
Chhattisgarh TET Exam: सेवारत शिक्षकों के लिए अब अनिवार्य हुई TET, स्कूल शिक्षा विभाग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Chhattisgarh TET Exam: कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन शिक्षकों की सेवा में 5 साल या उससे अधिक समय शेष है, उन्हें नौकरी में बने रहने और प्रमोशन का लाभ पाने के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा आयोजित करेगा। साथ ही, सामान्य TET परीक्षा साल में कम से कम एक बार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
Nursing Students Protest: छात्राओं के धरना स्थल से टेंट और सामान गायब, थाने पहुंचीं छात्राएं
Nursing Students Protest: बड़वानी में छात्रवृत्ति, फीस में कथित अनियमितताओं और मार्कशीट नहीं मिलने के विरोध में धरना दे रहीं करीब 25 नर्सिंग छात्राओं का टेंट और अन्य सामान गायब हो गया। छात्राएं पिछले नौ दिनों से एसपी आवास के सामने प्रदर्शन कर रही थीं। घटना के बाद छात्राओं ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। छात्र नेता सुमेर सिंह बड़ोले ने कॉलेज प्रबंधन पर अतिरिक्त फीस वसूली का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि छात्रवृत्ति की राशि, लंबित मार्कशीट और पंजीयन फॉर्म से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: करियर की शुरुआत पर युवाओं के लिए तोहफ़ा, केंद्र सरकार दे रही है ₹15,000 तक की मदद
PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: पहली बार संगठित क्षेत्र में नौकरी करने वाले पात्र युवाओं को ₹15,000 तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस योजना में ₹1 लाख तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए पात्रता, नौकरी की अवधि और वित्तीय साक्षरता पाठ्यक्रम जैसी शर्तें निर्धारित हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना और कंपनियों को नई भर्तियों के लिए प्रोत्साहित करना है।
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती पर सियासी घमासान, बैज का सरकार पर हमला, आंकड़ों के साथ घेरा
Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए 57 हजार शिक्षकों की भर्ती की मांग की है। उन्होंने यू-डायस प्लस के आंकड़ों का हवाला देकर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की घटती संख्या पर चिंता जताई और बस्तर, सरगुजा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।
CG Government Employees: 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे सरकारी कर्मचारियों को 2 ऑनलाइन कोर्स
CG Government Employees: छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए iGOT Karmayogi पोर्टल पर दो ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स पूरे करना अनिवार्य किया है। कोर्स पूरा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, जबकि विभागों को 3 नवंबर तक रिपोर्ट भेजनी होगी।
CGPSC RTI Demand: अभ्यर्थियों ने भूपेश बघेल से की मुलाकात, पुनर्मूल्यांकन की उठाई मांग
CGPSC RTI Demand: CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 के अभ्यर्थियों ने भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पुनर्मूल्यांकन और साक्षात्कार से पहले RTI के जरिए उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपी उपलब्ध कराने की मांग की। भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़े रहने की बात कही।
Science Exhibition: स्कूल में विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने प्रयोगों से समझाए वैज्ञानिक सिद्धांत
Science Exhibition: महासमुंद के गढ़सिवनी स्कूल में विज्ञान मॉडल एवं चार्ट प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रयोगों, मॉडलों और नृत्य-नाटिका के जरिए विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
CG Vyapam Teacher Recruitment: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 30 अक्टूबर तक मौका
CG Vyapam Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यापम ने हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों की आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की है। आवेदन 15 से 30 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। सहायक शिक्षक परीक्षा 6 दिसंबर और शिक्षक परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित होगी।
MP Home Guard Recruitment: 18 साल का इंतजार खत्म! होमगार्ड के 5 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द शुरू होगी सीधी भर्ती
MP Home Guard Recruitment: मध्य प्रदेश में करीब 18 साल बाद होमगार्ड (नगर सेना) के 5,020 पदों पर भर्ती की तैयारी है। प्रस्तावित भर्ती में 4,532 सामान्य ड्यूटी और 488 महाकाल मंदिर की सुरक्षा से जुड़े पद शामिल हैं। महिला अभ्यर्थियों के लिए 33% आरक्षण का प्रस्ताव है। भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) के माध्यम से राज्य स्तर पर कराए जाने की तैयारी है। हालांकि, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आवेदन की तारीख, पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।
CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार
CGPSC SI Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी है। परीक्षा पहले 2 से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित होनी थी। आयोग जल्द ही नई तारीखों की घोषणा करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए 7,301 अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा के नए शेड्यूल का इंतजार है।
DAVV Supplementary Result: UG सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे जल्द, 5 नवंबर तक जारी होंगे रिजल्ट्स
DAVV Supplementary Result: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV), इंदौर ने UG प्रथम और द्वितीय वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के रिजल्ट की समयसीमा तय कर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, द्वितीय वर्ष का परिणाम 31 अक्टूबर 2026 तक और प्रथम वर्ष का परिणाम 5 नवंबर 2026 तक घोषित किया जाएगा। दोनों वर्षों में करीब 19 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। रिजल्ट समय पर जारी करने के लिए लगभग 200 शिक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है।
CG Education Department: बीएसके ऐप से खुली फाइलों की गांठें, 264 शिक्षकों के रिकॉर्ड गायब, विभाग में हड़कंप
CG Education Department: राजनांदगांव जिले में BSK ऐप पर ऑनलाइन हाजिरी के दौरान 264 शिक्षकों का रिकॉर्ड नहीं मिलने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी से दो दिनों के भीतर संबंधित शिक्षकों की जानकारी मांगी है। प्रभारी DEO प्रवास सिंह बघेल के अनुसार, रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। सूची में सेवानिवृत्त और दिवंगत शिक्षक भी हो सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में तकनीकी दिक्कतों की शिकायतें भी सामने आई हैं।