शिक्षा
कुल 352 खबरें
Averted a Disaster: क्लास के दौरान Physics Wallah सेंटर में लगी आग, छात्रों में मचा हड़कंप
Averted a Disaster: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। घटना स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित फिजिक्स वाला सेंटर की बताई जा रही है।
Chhattisgarh education: विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, CGBSE की इन सेवाओं का होगा समय पर निराकरण
Chhattisgarh education: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कई महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र, उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और फोटोकॉपी जैसी सेवाओं के लिए 60 दिन की समय-सीमा तय की गई है।
Chhattisgarh Private Schools: निजी स्कूलों की चमक-दमक के पीछे की कड़वी सच्चाई, भारी-भरकम फीस, लेकिन पढ़ाई के नाम पर 5 हजार वाले अनट्रेंड टीचर
Chhattisgarh Private Schools: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने निजी स्कूलों में शिक्षकों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता की जांच की मांग की है। संगठन ने सरकारी और निजी स्कूलों के लिए समान नियम लागू करने की मांग करते हुए 1 मार्च 2027 से सख्ती की बात कही है।
DU AVASAR: 85+ कंपनियां होंगी शामिल, 10 लाख से ज्यादा पैकेज की उम्मीद
DU AVASAR: प्लेसमेंट ड्राइव 7 अक्टूबर को नॉर्थ कैंपस में होगा। सुबह 9 बजे रिपोर्टिंग है और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है। 85 से ज्यादा कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम पैकेज 10 लाख रुपये से अधिक हो सकता है।
DAVV: हजार से अधिक छात्रों का भविष्य अब खरगोन यूनिवर्सिटी के भरोसे
DAVV से जुड़े 1000 से अधिक UG छात्रों की बची परीक्षाएं अब खरगोन के क्रांतिवीर टंट्या भील विश्वविद्यालय से कराने की तैयारी है।
Raipur Akshara Reading Zone: तेलीबांधा की हवाओं में अब घुली किताबों की महक, अक्षरा बना रायपुरवासियों का नया ठिकाना
Raipur Akshara Reading Zone: रायपुर के तेलीबांधा स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन ने ‘अक्षरा’ स्टडी और रीडिंग जोन शुरू किया है। 19 सितंबर से आम लोगों के लिए खुले इस निश्शुल्क रीडिंग जोन में 3,000 से अधिक किताबें उपलब्ध हैं। सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलने वाले ‘अक्षरा’ में रोजाना 150 से ज्यादा पाठक पहुंच रहे हैं। यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से लेकर साहित्य, सामान्य ज्ञान और स्कूली-कॉलेज की पढ़ाई से जुड़ी किताबें मौजूद हैं।
Durg University News: कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन की रोक, अगले आदेश तक प्रक्रिया स्थगित
Durg University News: अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया पर राजभवन ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। भर्ती और नियुक्ति में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बीच राज्यपाल सचिवालय ने जांच की प्रगति की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इससे पहले कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उच्चस्तरीय जांच पूरी होने तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखने के निर्देश दिए थे।
NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब
NEET UG 2026 के परिणाम और अंकपत्र को चुनौती देने वाली छात्रा बी. सहिति की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NTA को विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। NTA ने याचिका में देरी का मुद्दा उठाते हुए पुराने OMR विवाद के फैसले का भी हवाला दिया।
Chhattisgarh Education News: छात्राओं से जांचवाई जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां, सैनिटरी पैड बेचने और प्रताड़ना के आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र
Chhattisgarh Education News: बिलासपुर के मल्हार सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्राओं से उत्तर पुस्तिकाएं जंचवाने का आरोप सामने आया है। वायरल ऑडियो के बाद 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षकों और प्राचार्य के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराईं। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई है।
NEET UG 2026: उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट MBBS और BDS सीटों का अलॉटमेंट जारी
NEET UG Round 3: काउंसलिंग के राउंड-3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार MCC की वेबसाइट पर जाकर अपना सीट स्टेटस चेक कर सकते हैं। सीट मिलने वाले छात्रों को तय समय में कॉलेज रिपोर्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करनी होगी। वहीं, सीट नहीं मिलने वाले उम्मीदवारों को स्ट्रे वैकेंसी राउंड में मौका मिल सकता है।
CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
CG Education News: राजनांदगांव के पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में तिमाही परीक्षा के दौरान करीब 250 विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बजाय एक सरकारी कार्यक्रम में भेज दिया गया। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को नहीं थी, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीर त्रुटि बताते हुए विभागीय निर्देशों की अनुपस्थिति की बात कही।
Chhattisgarh Govt Jobs: युवाओं के लिए बड़ी खबर,अब क्लास 3 और 4 पदों पर भर्ती के नियम बदले
Chhattisgarh Govt Jobs: छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत लिखित परीक्षा के बाद केवल पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को ही कौशल या शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। नई नियमावली से भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने का दावा किया गया है।