शिक्षा
259 खबरें
NEEPCO JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन
NEEPCO JE Recruitment 2026: इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विभाग में जूनियर इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती निकाली है। पात्र डिप्लोमा उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और चयनित अभ्यर्थियों को ₹29,300 से ₹1,09,700 तक वेतन मिलेगा।
CG Vyapam Recruitmen: 100 से अधिक पदों की योग्यता में बदलाव, अब देनी होगी कॉमन परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
CG Vyapam Recruitmen: छत्तीसगढ़ सरकार ने CG Vyapam से होने वाली तृतीय श्रेणी भर्तियों के नियमों में बदलाव करते हुए 100 से अधिक पदों की योग्यता स्पष्ट कर दी है। समान योग्यता वाले पदों के लिए अब साझा परीक्षा आयोजित की जा सकेगी।
CG Teacher Recruitment: 5,000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, पहली बार CBT से होगा चयन
CG Teacher Recruitment: सरकार जल्द ही 5,000 शिक्षकों की सीधी भर्ती करेगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पहली बार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालयों के 3,066 पदों पर संविदा भर्ती जारी है। स्कूलों में बायोमेट्रिक उपस्थिति, स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई और नए भवनों के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है।
Raksha Bandhan 2026 School Holiday: बच्चों की मौज! इस हफ्ते छुट्टियों की भरमार, रक्षाबंधन पर मिलेगा लंबा ब्रेक
Raksha Bandhan 2026 School Holiday: अगस्त 2026 के आखिरी सप्ताह में त्योहारों के कारण कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद रह सकते हैं। रक्षाबंधन के आसपास वीकेंड जुड़ने से बच्चों को लंबा ब्रेक मिलने का मौका है। छुट्टी की पुष्टि के लिए आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक करें।
NEET PG Admit Card 2026: आज जारी होगा नीट पीजी एडमिट कार्ड, यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका
NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड आज 24 अगस्त को जारी होगा। उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 30 अगस्त 2026 को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इस सप्ताह 23 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, यहां देखें पूरी सूची
इस सप्ताह बैंकिंग, बिजली, स्टील और न्यायिक क्षेत्र की कई बड़ी भर्तियों के आवेदन बंद होने वाले हैं। आईबीपीएस और एसबीआई क्लर्क समेत 23 हजार से अधिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 25 से 31 अगस्त 2026 के बीच आवेदन कर सकते हैं।
नीति आयोग का बड़ा खुलासा... भारत में बेरोजगारी से ज्यादा खतरनाक है युवाओं का हुनर से दूर होना
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15 से 29 वर्ष के करीब 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई, रोजगार और प्रशिक्षण से बाहर हैं। इनमें लगभग 88 प्रतिशत घरेलू कामकाज में लगे हैं। आयोग ने महिलाओं और युवाओं के लिए पार्ट-टाइम कोर्स, वित्तीय सहायता, छोटे प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्थानीय स्तर पर स्किलिंग उपलब्ध कराने की सिफारिश की है।
बैंक में 11,403 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नई लास्ट डेट
IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के तहत 11,403 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 अगस्त कर दी गई है। ग्रेजुएट उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रीलिम्स, मेन्स और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के जरिए होगा।
खरगोन में भड़का नर्सिंग और GNM छात्रों का गुस्सा, सांसद सेवा केंद्र का किया घेराव
खरगोन में नर्सिंग और GNM छात्रों ने लंबित परीक्षाओं, अटके परिणामों, छात्रवृत्ति भुगतान और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र बैरिकेड्स पार कर सांसद सेवा केंद्र तक पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।
कृषि शिक्षक भर्ती में बीएड छूट की आस लगाए अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed की अनिवार्य योग्यता से एक बार छूट देने की मांग वाली 65 अभ्यर्थियों की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय करना सरकार और संबंधित नियम बनाने वाली संस्था के अधिकार क्षेत्र में है। अदालत अपनी ओर से पात्रता नियमों में छूट नहीं दे सकती। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित है।
छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध तरीके से होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती, 453 स्कूलों में दूर हुई शिक्षकों की कमी
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती चरणबद्ध तरीके से होगी। युक्तियुक्तकरण के माध्यम से 453 स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की गई है।
छात्राओं के लिए खुशखबरी : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन दे रहा हर साल 30 हजार की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्कॉलरशिप योजना के तहत पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए हर साल 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले चरण में आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।