Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा Viral Video Case: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में दरिंदगी, राह चलती लड़की से सरेराह छेड़छाड़ Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप Child Kidnapping Case: घर में घुसकर मासूम का अपहरण, 5 घंटे में नागपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने मां को सौंपा सकुशल बच्चा Viral Video Case: जमुई के बाद अब समस्तीपुर में दरिंदगी, राह चलती लड़की से सरेराह छेड़छाड़
W 𝕏 f
होम शिक्षा CG Lecturer Recruitment: 854 पदों पर भर्ती शुरू, …
CG Lecturer Recruitment acancy(Image Source: AI Photo)
CG Lecturer Recruitment acancy(Image Source: AI Photo)
शिक्षा Featured

CG Lecturer Recruitment: 854 पदों पर भर्ती शुरू, 8 विषयों में मिलेगा मौका

CG Lecturer Recruitment: हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत समेत 8 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। 854 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी, जिसकी संभावित तारीख 29 नवंबर तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया की तारीख जल्द जारी होगी।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 10:46 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Lecturer Recruitment: सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता (Lecturer) के 854 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर चयन के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। मंडल ने परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर निर्धारित की है। मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के बाद विभाग ने चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। इसी क्रम में व्याख्याता पदों के लिए यह विज्ञापन जारी किया गया है। हालांकि ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी।

8 विषयों में भरे जाएंगे व्याख्याता के पद

व्याख्याता भर्ती के लिए कुल 854 पदों को आठ विषयों में बांटा गया है। इनमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों में सबसे ज्यादा पद निर्धारित किए गए हैं। विषयवार पदों का विवरण इस प्रकार है—
  • हिंदी विषय — 120 पद 
  • अंग्रेजी विषय — 120 पद 
  • संस्कृत विषय — 120 पद 
  • राजनीति शास्त्र — 100 पद 
  • इतिहास — 100 पद 
  • भूगोल — 100 पद 
  • अर्थशास्त्र — 100 पद 
  • भौतिकी — 94 पद

इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में बांटे गए पद

विभाग ने व्याख्याता पदों को स्कूल संवर्ग के आधार पर भी विभाजित किया है। जारी विज्ञापन के अनुसार ई-संवर्ग (E Cadre) के स्कूलों के लिए 424 पद और टी-संवर्ग (T Cadre) के स्कूलों के लिए 430 पद निर्धारित किए गए हैं।

जल्द जारी होगा विस्तृत भर्ती विज्ञापन

अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट का इंतजार करना होगा। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम सहित अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 
फिलहाल विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि और ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख जारी नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें