छत्तीसगढ़
2621 खबरें
अदालत की सख्त : ड्रेसकोड को लेकर हाई कोर्ट की सख्ती, भिलाई निगम के अधिकारी को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में भिलाई नगर निगम से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने डिप्टी कमिश्नर की देरी से उपस्थिति और ड्रेसकोड को लेकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने पूछा कि अधिकारियों को अदालत में पेश होने के नियम और अनुशासन की जानकारी क्यों नहीं है। न्यायालय ने अधिकारी को उचित औपचारिक ड्रेस में दोबारा उपस्थित होने की हिदायत दी और समय पालन व कोर्ट की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया।
हॉर्मुज संकट : पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत-UAE रिश्तों को नई रणनीतिक मजबूती
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज क्षेत्र को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE का दौरा किया, जहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच LNG सप्लाई, LPG सहयोग और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर अहम समझौते हुए।
बिजली संकट : बरपाली में बिजली विभाग की लापरवाही से उपभोक्ता त्रस्त
बरपाली फीडर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं। इरीगेशन कॉलोनी में केबल बदलने के बाद बिजली व्यवस्था सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। कम वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
शराब भट्ठी का विरोध : पोंडी में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, छात्रों ने NH-30 पर किया प्रदर्शन
पोंडी में संचालित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने शुक्रवार को रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन किया। लंबे समय से चल रही मांग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने शराब भट्ठी से छात्रों और क्षेत्र के माहौल पर नकारात्मक असर पड़ने का आरोप लगाया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद यातायात बहाल कराया गया।
सुरक्षा का संगम : एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में ट्रैफिक पुलिस ने दिया जीवन सुरक्षा का संदेश
अधिकारियों ने कैडेट्स को बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। इस अवसर पर कैडेट्स को भविष्य में ‘ट्रैफिक एंबेसडर’ बनकर समाज को जागरूक करने का आह्वान भी किया गया। शिविर में शामिल कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
बड़ी सफलता : 10 दिन से लापता महिला बच्चों समेत सुरक्षित बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस
ग्राम पंचायत सावा डबरा से 10 दिन पहले लापता हुई महिला और उसके तीन बच्चे उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एक आश्रम में सकुशल मिले हैं। महिला बच्चों के साथ भगवत कथा सुनने गई थी। पुलिस ने 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने और रेलवे स्टेशन की जांच के बाद उत्कल एक्सप्रेस से जुड़े सुराग के आधार पर महिला का पता लगाया। मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर समाज के लोगों ने भी नाराजगी जताई थी। फिलहाल महिला और बच्चे सुरक्षित हैं, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।
इंदिरा वार्ड उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सियासी संग्राम, भाजपा की चुनौती से बढ़ा रोमांच
इंदिरा वार्ड में निकाय उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस ने रामकृष्ण तिवारी को उम्मीदवार बनाकर अपना दावा मजबूत किया है, जबकि भाजपा अभी अपने प्रत्याशी को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटी है। 30 साल से कांग्रेस के गढ़ रहे इस वार्ड में भाजपा इस बार जीत दर्ज करने की रणनीति बना रही है।
अवैध रेत खनन : सांसद भोजराज नाग का बड़ा प्रहार, 20 हाईवा व 18 मशीनें जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में महानदी क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर सांसद भोजराज नाग ने दलबल के साथ अचानक छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 20 से अधिक हाईवा वाहनों और 18 चेन माउंटेन मशीनों पर कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और रेत माफिया मौके से भाग खड़े हुए।
जानकी होटल में अघोषित सैलून बार : पुलिस की बड़ी रेड में मैनेजर गिरफ्तार, शराब और कैश का जखीरा बरामद
रायगढ़ के रामलीला मैदान रोड स्थित जानकी होटल में पुलिस ने छापा मारकर अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में होटल के काउंटर से बड़ी मात्रा में बीयर और शराब के साथ नकदी बरामद की गई। पुलिस ने होटल मैनेजर सुरेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पूछताछ में लंबे समय से होटल की आड़ में अवैध शराब बिक्री करने की बात स्वीकार की।
आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार
महासमुंद जिले के बाघामूड़ा गांव में बीती रात तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन का घर जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 3:30 बजे हुई, जब बिजली मकान के किचन हिस्से पर गिरी और देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। परिवार के पांच सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में मकान, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और व्यापारिक स्टॉक सहित करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज
भिलाई पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नौशाद अपने ससुराल में रहकर ड्राइवरी की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसकी पत्नी और साली चोरी के जेवर बेचने व गिरवी रखने का काम करती थीं, जबकि एक ज्वेलरी शॉप संचालक चोरी का माल खरीदता था।
पुलिस बनी देवदूत : कहीं मौत के मुंह से खींच लाए ड्राइवर, तो कहीं खाक होने से बचा ली दुकानें
दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस की मुस्तैदी की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। पुलगांव थाना क्षेत्र में दो हाईवा वाहनों की भीषण टक्कर के बाद पुलिस ने जेसीबी और गैस कटर की मदद से मलबे में फंसे दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं छावनी चौक पर यातायात पुलिस के ASI सुशील पांडे की सतर्कता से बंद दुकान में लगी आग समय रहते बुझा दी गई, जिससे बड़ा अग्निकांड टल गया। दोनों घटनाओं में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने जमकर सराहना की।