छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5948 खबरें
SGFI Competition : राज्य स्तरीय SGFI प्रतियोगिता के लिए जयंत मांझी का चयन
SGFI Competition: कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग के छात्र जयंत मांझी का चयन राज्य स्तरीय SGFI प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
Teachers Protest : TET मुक्ति को लेकर रायपुर में शिक्षकों का हल्लाबोल, सीएम के नाम ज्ञापन
Teachers Protest: रायपुर में हजारों शिक्षकों ने टीईटी से छूट समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पेंशन, वेतन विसंगति और पदोन्नति नियमों पर जल्द निर्णय की मांग की।
Bagbahara Bear Attack: बागबाहरा में दिनदहाड़े भालू ने मजदूर को नोंचा, 55 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल
Bagbahara Bear Attack में खेत में आराम कर रहे 55 वर्षीय मजदूर पर भालू ने हमला कर दिया। तीन भालुओं की मौजूदगी से इलाके में दहशत है।
Kanker Crime News: खेत में उगा रखे थे गांजे के 850 से अधिक पौधे, आरोपी को किया गिरफ्तार
Kanker Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने खेत से 850 से अधिक गांजे के पौधे बरामद कर एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भूरसा तरहुल में की गई।भानुप्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भूरसा तरहुल में एक व्यक्ति अपने खेत में गांजे की खेती कर रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी ली।
Raksha Bandhan with soldiers: सैनिक भाइयों की कलाई पर गोढ़ी की बेटियों का प्यार, देशभक्ति गीतों से गूंजा समारोह
Raksha Bandhan with soldiers: गोढ़ी की छात्राओं ने रायपुर में सैनिक भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाकर सम्मान, देशभक्ति और कृतज्ञता की भावना का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों में संस्कार, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाने वाला प्रेरणादायी अवसर बताया।
Accident at Trikunda Reservoir: बिना सुरक्षा बांध में उतारने का आरोप, बुजुर्ग की डूबने से मौत
Accident at Trikunda Reservoir: जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। त्रिकुंडा जलाशय बांध का लीकेज ठीक करने के लिए पानी में उतरे एक बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी डंप का खुलासा, तीन देसी बंदूकें बरामद
Security Forces Operation: ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे मलकानगिरी के जंगल में DVF ने माओवादियों का डंप बरामद किया। यहां से देसी बंदूकें, आईईडी, क्लेमोर माइन और अन्य सामग्री मिली है।
Raipur Crime News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चाकूबाजी, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Raipur Crime News: रायपुर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई। बदमाश ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
DRI Raid: प्लास्टिक पाइप की आड़ में गांजा तस्करी, ट्रक से मिलीं 250 बोरी गांजा
DRI Raid: प्लास्टिक पाइप से भरे ट्रक से गांजे की करीब 250 बोरियां बरामद कर उत्तर प्रदेश निवासी चालक को गिरफ्तार किया है। टीम तस्करी नेटवर्क और रायपुर में होने वाली डिलीवरी की जांच कर रही है।
Narayanpur School Keinta: वनांचलों में 2 हजार से ज्यादा बच्चों ने भरा नामांकन, शिक्षा की बदली तस्वीर
Narayanpur School Keinta: नारायणपुर में स्कूल केईन्ता अभियान के तहत दुर्गम वनांचलों के बच्चों को गांव में ही शिक्षा की सुविधा मिल रही है। अभियान से अब तक 2 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा से जुड़े हैं। घमंडी गांव में 22 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
Ambikapur Crime News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, प्रेमिका ने भी काटा गला, जांच में जुटी पुलिस
Ambikapur Crime News: अंबिकापुर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है। इसी दौरान उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी गले पर गंभीर चोट के साथ मिली।
KTU Raipur: केटीयू में भानुप्रतापपुर के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
KTU Raipur: भानुप्रतापपुर के महर्षि वाल्मीकि कॉलेज के पत्रकारिता विद्यार्थियों ने केटीयू, रायपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने टीवी स्टूडियो, कम्युनिटी रेडियो, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और एआई व मीडिया रिसर्च लैब का अवलोकन कर जनसंचार की बारीकियां समझीं। उन्होंने ‘संवाद 98.2 एफएम’ में संदेश रिकॉर्ड किए और मीडिया विशेषज्ञों से संवाद किया।