छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6032 खबरें
पलभर में उजड़ीं खुशियां : नातिन को बचाने दौड़ी नानी भी जहरीले सांप की शिकार, दोनों की मौत
बलरामपुर जिले से ग्राम कोटागहना में शनिवार रात हुई एक दिल को दहला देने वाली घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। जहरीले सांप के डसने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची और उसे बचाने की कोशिश कर रही उसकी नानी की मौत हो गई।मानसून की बारिश जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है
अनूठी पहल : आधे एकड़ में संजोईं देशी धान की 76 किस्में, रायगढ़ के किसान की राष्ट्रीय पहचान
रायगढ़ के खैरबहार गांव के किसान भवानी पंडा ने आधे एकड़ खेत में देशी धान की 76 दुर्लभ किस्मों का संरक्षण कर मिसाल पेश की है। उनके प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, जबकि जैविक खेती और पारंपरिक बीजों के संरक्षण के लिए वे अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
कबीर जयंती पर सख्ती : मीट की दुकानें, होटल और बूचड़खाने रहेंगे बंद
कबीर जयंती के अवसर पर रायपुर और दुर्ग नगर निगम क्षेत्रों में 29 जून को मांस और मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। नगर निगम के आदेश के तहत मीट की दुकानों, वधशालाओं, होटलों और रेस्टोरेंट में भी मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मचाया आतंक : देर रात गांव में घुसें हाथी, कई कच्चे मकान किए ध्वस्त
रायगढ़ के कापू वन परिक्षेत्र में दो जंगली हाथियों ने देर रात अलोला और टेड़ासेमर गांव में घुसकर कई कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इससे एक दिन पहले हाथी के हमले में एक युवक घायल हो गया था, जबकि क्षेत्र में हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों से वन विभाग सतर्क है।
बस्तर में सोनू सूद : विकास के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर हुई विशेष चर्चा
बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद ने जामगांव स्थित माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच बस्तर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा से जुड़े कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
गर्मी से मिलेगी राहत : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका
छत्तीसगढ़ में 29 जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। कई जिलों के लिए वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले 3 से 4 दिनों में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है।
चरित्र पर शक बना मौत की वजह : पत्नी ने पति की कर दी हत्या, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा
सरगुजा के बतौली थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह जताने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने पत्थर और लकड़ी के फट्टे से हमला कर पति की हत्या कर दी। पहले उसने मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
महासमुंद में रोजगार को लेकर बवाल, पिकाडली कंपनी के बाहर मजदूरों का प्रदर्शन
महासमुंद के अछोली स्थित पिकाडली कंपनी के बाहर स्थानीय मजदूर रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कंपनी स्थानीय युवाओं की बजाय बाहरी राज्यों के श्रमिकों को काम दे रही है और मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
नाबालिग से दरिंदगी : 2 महीने तक लोकेशन बदलता रहा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर भेजा जेल
25 अप्रैल 2026 की रात को एक 19 वर्षीय युवक (धीरज निराला उर्फ नानू) 17 साल की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके घर से भगा ले गया। आरोपी पीड़िता को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और फिर ओडिशा के संबलपुर के विभिन्न ठिकानों पर रखकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (दुष्कर्म) बनाता रहा।
कड़ी कार्रवाई : स्कूलों के आसपास अवैध कारोबार पर शिकंजा
रायपुर में स्कूलों के आसपास तंबाकू और नशीले उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गुटखा, सिगरेट और तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए, जबकि 20–25 अवैध ठेले-गुमटियों को हटाया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है
बेमेतरा में दर्दनाक हादसा : बारिश में गिरी कच्ची दीवार, दो सगी बहनों की मौत, महिला गंभीर
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राऊरपुर में लगातार बारिश के बीच कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से 12 वर्षीय वंशिका और 10 वर्षीय राधिका की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें खाना खाने के बाद घर के बाहर हाथ धोने गई थीं, तभी बारिश से कमजोर हुई दीवार उनके ऊपर गिर गई।
मौत का हाईवे : अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को रौंदा, मौके पर ही थमी सांसें
बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव के पास भारत माला मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को कुचल दिया। हादसे में सन्तू यादव, केदार बरेठ और दिलहरण वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया।