छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 6067 खबरें
प्रशासन का बुलडोजर : फेफड़े मनगटा में 100 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग जमींदोज, FIR की तैयारी!
प्रसिद्ध इको-टूरिज्म स्थल मनगटा में प्रशासन ने भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 एकड़ से ज्यादा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध सड़कें, पिलर्स और बाउंड्रीवॉल तोड़ दिए।
प्रशासन की मिसाल : 23 अधिकारी एक बस में पहुंचे गांव, दिया ईंधन बचत का संदेश
महासमुंद जिले के बसना अनुविभाग में सुशासन तिहार के दौरान प्रशासन ने ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का अनोखा संदेश दिया। एसडीएम हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार के.के. साहू और जनपद सीईओ पीयूष ठाकुर सहित 23 अधिकारी-कर्मचारी एक ही बस में सफर कर ग्राम नगौड़ी पहुंचे। कलेक्टर विनय लंगेह के मितव्ययिता संबंधी निर्देशों के पालन में की गई इस पहल को लोगों ने सराहा। प्रशासन ने आमजन से भी कार पूलिंग और सामूहिक यात्रा अपनाने की अपील की।
महंगाई की मार : शिक्षा विभाग ने बढ़ाई फीस, नए सत्र से जेब ढीली करेंगे 44 लाख से ज्यादा पेरेंट्स
छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों की विभिन्न फीसों में ₹5 से ₹25 तक की बढ़ोतरी कर दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा सामग्री, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और विज्ञान लैब की बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एक्टिविटी फीस, खेलकूद फीस, साइंस प्रैक्टिकल फीस और स्काउट गाइड फंड समेत कई मदों में शुल्क बढ़ाया गया है, जबकि रेडक्रॉस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया।
ट्विशा शर्मा मौत : न्याय की गुहार राष्ट्रपति भवन तक पहुंची, निष्पक्ष जांच की उठी मांग
भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला (12 मई) जांच और विवादों के बीच है। शव ससुराल में फंदे से मिला था। परिवार ने आत्महत्या से इनकार करते हुए दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है और राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग भी उठी है, जिसमें CJI और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को पत्र लिखकर जांच की अपील की गई है।
प्रशासन का प्रहार : 150 एकड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, राजनांदगांव प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के ग्राम मनगट्टा में लगभग 150 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजस्व विभाग और प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते, गेट और अन्य निर्माण हटाए। जांच में बिना अनुमति कृषि भूमि का डायवर्सन और प्लाटिंग किए जाने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से जमीन खरीदने से पहले दस्तावेजों की जांच करने की अपील की है।
थमे मेडिकल स्टोर्स के पहिए : ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशभर में केमिस्टों का हल्लाबोल, छत्तीसगढ़ में 18,000 दुकानें बंद
देशभर के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। All India Organisation of Chemists and Druggists के आह्वान पर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। व्यापारियों का आरोप है कि भारी डिस्काउंट और अनियमित ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल स्टोर्स के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। रायपुर में 3 हजार से ज्यादा मेडिकल दुकानें बंद रहीं। वहीं प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए सरकारी अस्पतालों, जनऔषधि केंद्रों और निजी अस्पतालों के मेडिकल स्टोर्स को सक्रिय रखा है।
रेल हादसा टला : कुसमुंडा सायलो साइडिंग में मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, 3 घंटे थमा रहा कोयला परिवहन
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की कुसमुंडा सायलो साइडिंग में कोयला लोडिंग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। प्रारंभिक जांच में ट्रैक पर जमा कोयले की मोटी परत को हादसे की वजह माना गया, जिससे इंजन का संतुलन बिगड़ गया और उसके छह पहिए बेपटरी हो गए। लोको पायलट और कर्मचारियों की सतर्कता से कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे की तकनीकी टीम ने करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद क्रेन और हाइड्रोलिक उपकरणों की मदद से इंजन को फिर पटरी पर चढ़ाया।
2 करोड़ के सोने की चोरी : 16 साल के वफादार कर्मचारी ने ही शोरूम से साफ किए डेढ़ किलो जेवर, CCTV फुटेज आया सामने
राजधानी के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स में 16 साल से काम कर रहे कर्मचारी सूरज साहू पर करीब 2 करोड़ रुपये के सोने के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। आरोपी की जिम्मेदारी रोजाना गहनों को तिजोरी में रखने की थी, लेकिन उसने 9 अप्रैल 2026 को कथित तौर पर करीब 1495 ग्राम सोना अपने पास छिपाकर शोरूम से बाहर निकाल लिया। 13 अप्रैल को स्टॉक ऑडिट में गहनों की कमी सामने आई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में सूरज साहू जेवर ले जाते दिखाई दिया।
शराब तस्करी : कोरबा में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 57 पौवा शराब के साथ दो गिरफ्तार
कोरबा जिले में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दीपका पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक में 57 पौवा देशी प्लेन शराब भरकर दीपका से दर्री ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर शराब और होंडा शाइन बाइक जब्त की तथा दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महंगाई : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से महंगाई का दबाव बढ़ गया है, जिससे आम जनता, किसान और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ रही है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की चीजों जैसे सब्जी, दाल, अनाज और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
रंजिश : युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
रायपुर के आमासिवनी इलाके में पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विधानसभा थाना क्षेत्र में सुकृत खांडे नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिन में हुए विवाद के बाद रात में दोनों पक्ष आमने-सामने आए, जहां आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
खूनी वारदात : शक की आग में जला परिवार, पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा जेल
कोरिया जिले के ग्राम परसाभारी बुढार में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रंगसाय पंडो को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। घटना के बाद मृतिका के चार छोटे बच्चों को चाइल्ड केयर संस्था में सुरक्षित रखा गया है।