छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5879 खबरें
Raipur Missing FIR: 24 घंटे में दर्ज हुईं 159 FIR, गुमशुदगी के मामलों ने बढ़ाई चिंता, लापता लोगों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा
Raipur Missing FIR: रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में 24 घंटे के भीतर गुमशुदगी के 159 मामले दर्ज किए गए। इनमें 78 महिलाएं, 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे और 10 बुजुर्ग शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों में FIR दर्ज कर जांच तेज की है।
Chhattisgarh Politics में LJP की एंट्री, चिराग पासवान बोले- चुनाव में उतारेंगे प्रत्याशी
Chhattisgarh Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब छत्तीसगढ़ की चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में है। पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान ने रायपुर में इसका ऐलान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में LJP अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। पार्टी अपने संगठन और स्वर्गीय रामविलास पासवान के समर्थकों के जनाधार के सहारे राज्य में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है।
NH-353 road accident: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने युवती को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
NH-353 road accident: महासमुंद जिले के NH-353 पर सुवरमाल के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल लौट रही 27 वर्षीय हीराबाई साहू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Digital Arrest Scam: बुजुर्ग किराना व्यापारी से 8.5 लाख की ठगी, सीबीआई व आईपीएस अफसर बनकर डेढ़ महीने तक रखा बंधक
Digital Arrest Scam: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने 64 वर्षीय किराना व्यापारी को करीब डेढ़ महीने तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराए रखा। खुद को CBI और IPS अधिकारी बताकर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और 8.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Chhattisgarh News: बेमेतरा में आंगनबाड़ी का आंगन बना खुशियों का केंद्र, माताओं और बच्चों ने मनाया उत्सव
Chhattisgarh News: बेमेतरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में माताओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया।
Health Camp: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर चिरमिरी में बुजुर्गों का सम्मान
Health Camp: पोड़ी चिरमिरी के मंगल भवन में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। जरूरतमंद वृद्धजनों को वॉकिंग स्टिक और श्रवण यंत्र सहित सहायक उपकरण दिए गए। शिविर में अब तक 450 से अधिक लोगों की दृष्टि जांच की जा चुकी है।
Mahasamund News: NH-53 पर खड़े ट्रेलर में अचानक लगी भीषण आग, जांच में जुटी पुलिस
Mahasamund News: महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ज्ञानी ढाबा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई।
Solar Irrigation: सौर सुजला योजना से बदली खेती की तस्वीर, किसान आशीष टोप्पो ले रहे साल में तीन फसलें
Saur Sujala Yojana: ग्राम पंचायत कदमनारा के किसान आशीष टोप्पो सौर सुजला योजना से मिली सौर सिंचाई सुविधा का उपयोग कर करीब एक एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था से वे धान, गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली जैसी फसलें लेते हैं और साल में करीब तीन फसलें लेने का प्रयास कर रहे हैं।
CG Crime News: बिलासपुर में पत्नी से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत, आरोपी पति गिरफ्तार
CG Crime News: बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। मामले में आरोपी पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।
Arang News: कुकरा में धूमधाम से मना आंगन मिलन सेवा समारोह अन्नप्राशन, सम्मान और पौष्टिक व्यंजनों का दिखा अनूठा संगम
Arang News: ग्राम कुकरा में आंगन मिलन सेवा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीन शिशुओं का अन्नप्राशन, माताओं और आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मान, पौष्टिक आहार का लाइव डेमो और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
Murder Case: जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
Murder Case: अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे पर अपने पिता की टांगी से हमला कर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल खून लगी टांगी बरामद की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Seva Sankalp Abhiyan: जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर पिपरखुटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Seva Sankalp Abhiyan: ग्राम पंचायत पिपरखुटी के सोनकछार जलाशय क्षेत्र में स्वच्छता और जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में जलाशय की सफाई, पेयजल स्रोतों की जांच, जल जन चौपाल और जनसंपर्क जैसी गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया गया।