छत्तीसगढ़
2489 खबरें
दोस्त ही बने कातिल : कुरुद में शराब के नशे में हुआ खूनी खेल, युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या
धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने अपने ही साथी हुलास मंडावी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
CBSE का फैसला : 10वीं के छात्रों को त्रि-भाषा नीति से राहत, 2028 से लागू होंगे नए नियम
सीबीएसई ने त्रि-भाषा नीति को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। मौजूदा 10वीं के छात्रों को तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा से छूट मिलेगी, जबकि कक्षा 9 के छात्रों को एक बार की विशेष राहत दी गई है। नई बोर्ड परीक्षा व्यवस्था 2028 से लागू होगी।
हड़कंप : खामोश घर में मिला मौत का मंजर, महिला का शव देख दहल उठे ग्रामीण
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में एक महिला का शव उसके घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दया बाई साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोजगार व्यवस्था : 1 जुलाई से बदलेंगे ग्रामीण रोजगार के नियम, 125 दिन काम की गारंटी
छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से मनरेगा की जगह वीबी-रामजी अधिनियम लागू होगा। नए कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी, 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान, समय पर काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और भुगतान में देरी पर मुआवजे का प्रावधान किया गया है।
ट्रेलर बना काल : नाबालिग की मौके पर मौत, दूसरे हादसे में अज्ञात वाहन ने ली जान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक 12 वर्षीय बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। छाल थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से बालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पुसौर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आए एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बड़ा एक्शन : साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश, 23 लोगों पर कार्रवाई
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। 15 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि 8 को नोटिस देकर छोड़ा गया। पुलिस ने मोबाइल, एटीएम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज जब्त कर पूरे साइबर नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।
रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
कोरबा में रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
भ्रष्टाचार का खेल : पूर्व संपदा अधिकारी का बड़ा खुलासा, पूर्व महापौर पर 1.15 करोड़ रुपए लेने का आरोप
नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन ने पूर्व महापौर रामशरण यादव पर 1.15 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी गई है, जबकि लेन-देन से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हत्या या आत्महत्या : हसदेव डैम में मिला अज्ञात युवती शव
कोरबा के दर्री स्थित हसदेव डैम में 30 वर्षीय नंदनी मेहर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार से लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
एक्शन : ओडिशा से रायपुर ले जाया जा रहा था 8.08 किलो गांजा, बस स्टैंड पर पुलिस ने दबोचा
बस्तर पुलिस ने जगदलपुर बस स्टैंड से 8.08 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर रायपुर में बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने उसके पास से करीब 4.04 लाख रुपये मूल्य का गांजा और नकद बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
किसानों का प्रदर्शन : ट्रैक्टर रैली निकाल सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज
नारायणपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं और बढ़ती महंगाई के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ बाजार स्थल बखरूपारा में एकत्र हुए, जहां सभा आयोजित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम
रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह छह ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दुर्ग-रायपुर मार्ग पर करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। क्रेन की मदद से ट्रेलर हटाने के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित है।