छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5882 खबरें
drowning incident: बंधवा तालाब में डूबा 12 वर्षीय लक्ष्य, परिवार में पसरा मातम
drowning incident: महासमुंद के मौहारी भाटा, वार्ड नंबर 28 निवासी 12 वर्षीय लक्ष्य नामदेव की बंधवा तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह शिव मंदिर के पास नहाने गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Seva Sankalp Abhiyan: सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़, जनकल्याण से बदल रही तस्वीर
Seva Sankalp Abhiyan: सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसान, महिला, बच्चे और युवाओं के जीवन में बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। सुरक्षित आवास, डिजिटल सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, सुपोषण, कृषि और पशुपालन जैसी पहलें लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मान का अवसर दे रही हैं।
POCSO Act: भिलाई में नाबालिग किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, शादी से मुकरा कथित प्रेमी, POCSO में केस दर्ज
POCSO Act: सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती के बाद नाबालिग किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। किशोरी का आरोप है कि कथित प्रेमी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए, लेकिन गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। धमधा पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर DNA जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
Rajnandgaon Khairagarh Road: अधूरी सड़क पर उखड़ी परत, 90 करोड़ की लागत पर उठे गंभीर सवाल, अब 4 सदस्यीय टीम करेगी जांच
Rajnandgaon Khairagarh Road: करीब 90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही राजनांदगांव-खैरागढ़ सड़क की पहली डामर परत कई जगह से उखड़ने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। शिकायत के बाद चार सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।
Missing Person Cases: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद BNS की धारा 140(3) के तहत दर्ज की गईं FIR
Missing Person Cases: महासमुंद जिले में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत लापता व्यक्तियों के मामलों में BNS की धारा 140(3) के तहत FIR दर्ज कर अपहरण या अवैध निरोध की आशंका की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।
Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस
Bilaspur News: सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शिक्षक और महिला आरक्षक पत्नी के बीच घरेलू विवाद पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला
Leopard Attack: महासमुंद जिले के कोमाखान वन परिक्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। झिटकी गांव में घर में घुसे तेंदुए ने एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया। इससे एक दिन पहले पंडरीपानी जंगल में भी एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला किया था। लगातार घटनाओं से आसपास के दर्जनभर गांवों में दहशत है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
CM Singapore Visit: सिंगापुर में छलका छत्तीसगढ़ का दम, वैश्विक मंच पर CM साय का निवेश मंत्र, SING फोरम में बने पार्टनर
CM Singapore Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर दौरे पर हैं, जहां SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ पार्टनर स्टेट के रूप में निवेशकों के सामने अपनी औद्योगिक संभावनाएं रख रहा है।
Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश
Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल में शनिवार को पुलिस और प्रशासन की करीब 50 सदस्यीय टीम ने चार घंटे तक औचक तलाशी अभियान चलाया। बैरक और महिला वार्ड की जांच के बावजूद कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।
Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
Crime News: मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की बहन की शिकायत पर साहिल यादव और प्रहलाद धुरी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
Road Accident: महासमुंद के सरायपाली में 24 जून को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 29 वर्षीय भरत बिसी की 7 जुलाई को रायपुर के DKS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Arang Road Accident: लखौली ओवरब्रिज पर बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
Arang Road Accident: आरंग के लखौली ओवरब्रिज पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें 112 और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।