छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5882 खबरें
Pithora SDM: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IIT कानपुर के पूर्व छात्र शुभम देव अब पिथौरा के SDM
Pithora SDM: IIT कानपुर से B.Tech करने वाले शुभम देव ने CGPSC राज्य सेवा परीक्षा-2022 में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। अब अक्टूबर 2026 के प्रशासनिक तबादले के बाद उन्हें महासमुंद जिले के पिथौरा का SDM बनाया गया है। इससे पहले वह बागबाहरा में बागबाहरा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
Raipur kidnapping case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी का अपहरण, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Raipur kidnapping case: खमतराई थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोग उन्हें काली स्कॉर्पियो में जबरन अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 पेटी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त
Illegal Liquor: डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त कीं। शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी कब्जे में ली गई, जबकि वाहन में सवार आरोपी मौके से फरार हो गए।
Youth News: युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर तक मौका
Youth News: छत्तीसगढ़ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने युवा रत्न सम्मान 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र युवा और संगठन 30 अक्टूबर 2026 तक महासमुंद में आवेदन जमा कर सकते हैं।
Voter List Update: SIR के बाद छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने चलेगा विशेष अभियान, BLO करेंगे घर-घर सत्यापन
Voter List Update: छत्तीसगढ़ में SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। BLO प्री-SIR और मौजूदा सूची का मिलान कर छूटे मतदाताओं की पहचान करेंगे। इसके बाद घर-घर सत्यापन कर पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 के जरिए नाम शामिल कराया जाएगा।
VB-G RAM G Yojana: गांधी जयंती पर सोनपुरी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन
VB-G RAM G Yojana: खैरागढ़ जिले के राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई। बैठक में VB–G RAM G योजना, रोजगार, विकास कार्यों की प्राथमिकता और ग्रामीणों की जनभागीदारी पर चर्चा की गई।
Mahasamund News: शांत्रीबाई कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया हिस्सा
Mahasamund News: महासमुंद के शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 30 विद्यार्थियों समेत शिक्षकों और स्टाफ ने रक्तदान किया।
Ganja Smuggling: 50 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार, क्रेटा में लगी थी फर्जी नंबर प्लेट
Ganja Smuggling: महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर बिस्वामित्र साहू को ओडिशा के बलांगीर से गिरफ्तार किया है। 8 अगस्त को बसना के पलसापाली नाका पर क्रेटा कार से गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सप्लायर तक पहुंची। मामले में एक आरोपी अभी फरार है।
Bhilai Drug Case: नशीली गोलियों की जब्ती मामले में बड़ा उलटफेर, पुलिस जांच में मिलीं 11 गंभीर खामियां, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी
Bhilai Drug Case: भिलाई में नशीली गोलियों की बरामदगी के मामले में बी. पवन कल्याण को अदालत ने बरी कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड में वजन का बड़ा अंतर, FIR से पहले अपराध क्रमांक दर्ज होने और गवाहों से जुड़ी कमियों समेत 11 खामियां सामने आईं।
Arang News: रीवां की होनहार बेटी निकिता का राष्ट्रीय स्तर पर चयन अंडर-17 शालेय कबड्डी में बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा
Arang News: रीवां (लखौली) की होनहार कबड्डी खिलाड़ी निकिता धीवर का अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब निकिता गोरखपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Cyber Fraud: कमीशन का लालच देकर खुलवाते थे खाते, साइबर ठगी नेटवर्क का सरगना पकड़ा गया
Cyber Fraud: महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क के मुख्य सरगना बी. लक्ष्मणा डोरा को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीणों को कमीशन का लालच देकर बैंक खाते खुलवाता और उनके ATM, पासबुक व सिम कार्ड साइबर अपराधियों को सौंप देता था। पुलिस के मुताबिक इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और शेयर ट्रेडिंग से जुड़े करोड़ों रुपये के लेन-देन में किया जाता था।
CG Crime News: मुंगेली में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नशीला इंजेक्शन लगाकर की दरिंदगी
CG Crime News: मुंगेली में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अगवा कर मारपीट और नशीला इंजेक्शन लगाने के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।