छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5880 खबरें
Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Buffalo Transport Case: रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र में उमरिया धान मंडी के पास खड़े आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चालक समेत अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले में पशु संरक्षण, पशु परिवहन, मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
Seva Sankalp Abhiyan: रंगों और विचारों से बच्चों ने रचा ‘विकसित भारत’ का सपना
Seva Sankalp Abhiyan: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत की कल्पना एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। डाइट पेंड्रा में हुई प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने चित्रकला और 31 ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रिंसी केवट और प्रिंसी गुर्जर के भाषण ने विशेष प्रभाव छोड़ा।
ganja smuggling: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार
ganja smuggling: महासमुंद के बागबाहरा थाना क्षेत्र में 40.200 किलो गांजा तस्करी के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मोबाइल डाटा के तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची। मामले में पहले दो परिवहनकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कुल 32.20 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
Solar Sujala Yojana: 2 एकड़ खेत में सोलर पंप से आया बदलाव, अब साल में दो से तीन फसलें
Solar Sujala Yojana: कोरिया जिले के कादमनारा के किसान करण साय को सौर सुजला योजना के तहत 3 एचपी का सोलर पंप मिलने से खेती में बड़ा बदलाव आया। पहले सिंचाई के अभाव में वे साल में केवल एक फसल लेते थे, लेकिन अब धान, मूंग, सरसों, उड़द और गेहूं जैसी फसलें लेकर दो से तीन फसलें उगा रहे हैं। इससे उनकी वार्षिक आमदनी बढ़कर करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
BTI Road Construction: महासमुंद में BTI रोड निर्माण को मिलेगी रफ्तार, विधायक ने तय समय-सीमा में काम पूरा करने दिए निर्देश
BTI Road Construction: महासमुंद में 18.29 करोड़ रुपये की लागत से BTI रोड का निर्माण किया जाएगा। 2.3 किलोमीटर लंबी सड़क के साथ डिवाइडर भी बनेगा। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने PWD और नगर पालिका अधिकारियों के साथ समीक्षा कर सभी विभागों के बीच समन्वय बनाने और निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया
Durg Rape Case: खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के 45 वर्षीय मकान मालिक पर है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल जांच में घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर POCSO एक्ट के तहत जांच शुरू की।
Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार
Mahasamund News: पुलिस ने बस में यात्री का मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में आरोपी बसंत बाघ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।
Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Korba News: कटघोरा में मालदा घाट स्थित प्लांट परिसर के घने जंगल में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया
Raipur Kidnapping Case: खमतराई थाना क्षेत्र से प्रतीक राय के लापता होने की सूचना पर रायपुर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। CCTV, तकनीकी निगरानी और वाहन ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोका और तीन लोगों को हिरासत में लिया।
Junior Women Asia Cup: कवर्धा की बेटी गीता यादव से मिले विजय शर्मा, एशिया कप जीत पर दी बधाई
Junior Women Asia Cup: कवर्धा के बोड़ला की रहने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी गीता यादव से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात कर जूनियर महिला एशिया कप-2026 में शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत पर बधाई दी। गीता भारतीय टीम की अहम सदस्य रहीं और टूर्नामेंट में चार गोल किए। मुलाकात के दौरान उनकी खेल यात्रा, अंतरराष्ट्रीय अनुभव, प्रशिक्षण और भविष्य के लक्ष्यों पर भी चर्चा हुई।
drowning incident: बंधवा तालाब में डूबा 12 वर्षीय लक्ष्य, परिवार में पसरा मातम
drowning incident: महासमुंद के मौहारी भाटा, वार्ड नंबर 28 निवासी 12 वर्षीय लक्ष्य नामदेव की बंधवा तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह शिव मंदिर के पास नहाने गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Seva Sankalp Abhiyan: सुशासन से संवर रहा छत्तीसगढ़, जनकल्याण से बदल रही तस्वीर
Seva Sankalp Abhiyan: सुशासन और जनकल्याण की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसान, महिला, बच्चे और युवाओं के जीवन में बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है। सुरक्षित आवास, डिजिटल सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, सुपोषण, कृषि और पशुपालन जैसी पहलें लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मान का अवसर दे रही हैं।