Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Paddy Seizure: तिमेड जांच नाके पर पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, 556 क्विंटल धान जब्त POCSO Act: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात कराने के मामले में युवक गिरफ्तार Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Solar Sujala Yojana: 2 एकड़ खेत में सोलर पंप से आया बदलाव, …
Koria farmer benefits from Solar Sujala scheme(Image Source:CGDPR)
Koria farmer benefits from Solar Sujala scheme(Image Source:CGDPR)
राज्य सरकार

Solar Sujala Yojana: 2 एकड़ खेत में सोलर पंप से आया बदलाव, अब साल में दो से तीन फसलें

Solar Sujala Yojana: कोरिया जिले के कादमनारा के किसान करण साय को सौर सुजला योजना के तहत 3 एचपी का सोलर पंप मिलने से खेती में बड़ा बदलाव आया। पहले सिंचाई के अभाव में वे साल में केवल एक फसल लेते थे, लेकिन अब धान, मूंग, सरसों, उड़द और गेहूं जैसी फसलें लेकर दो से तीन फसलें उगा रहे हैं। इससे उनकी वार्षिक आमदनी बढ़कर करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

स
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 03:06 PM · अपडेट: 20 Nov 2026, 02:59 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Solar Sujala Yojana: शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तब सार्थक होता है, जब उनका लाभ खेत-खलिहान तक पहुंचकर किसानों के जीवन में बदलाव लाए, “सेवा संकल्प अभियान” इसी सोच को धरातल पर साकार करने का माध्यम है, कोरिया जिले के कादमनारा के जोबापानी पारा निवासी किसान करण साय, पिता जयराम के जीवन में आया बदलाव इसका एक प्रेरक उदाहरण है। करण साय लगभग 2 एकड़ भूमि में खेती करते हैं। पहले उनके पास सिंचाई का पर्याप्त साधन नहीं था, जिसके कारण वे वर्ष में केवल एक ही फसल ले पाते थे। बारिश पर निर्भर खेती में मौसम की अनिश्चितता के कारण उत्पादन और आमदनी भी प्रभावित होती थी।

सोलर पंप से बदली खेती की तस्वीर

वर्ष 2016 में सौर सुजला योजना का लाभ मिलने के बाद उनकी खेती की तस्वीर बदल गई, योजना के तहत उनके खेत में 3 एचपी का सोलर पंप स्थापित किया गया, जिससे उन्हें सिंचाई का स्थायी और सुविधाजनक साधन मिला। अब उन्हें सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और खेतों में आवश्यकता के अनुसार पानी उपलब्ध हो जाता है, सिंचाई सुविधा मिलने के बाद करण साय अब अपने खेत में धान, मूंग, सरसों, उड़द और गेहूं जैसी विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं, पहले जहां साल में केवल एक फसल हो पाती थी, वहीं अब वे दो से तीन फसलें लेने में सक्षम हैं। इससे उनकी खेती की उत्पादकता बढ़ी और वार्षिक आमदनी लगभग 2 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

सिंचाई सुविधा ने बढ़ाया खेती का भरोसा

करण साय बताते हैं कि सोलर पंप लगने से अब सिंचाई को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होती, खेत में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से फसल लेने का भरोसा बढ़ा है और खेती अब पहले की तुलना में अधिक लाभकारी हो गई है। उनके लिए सौर सुजला योजना केवल खेत में लगा एक सोलर पंप नहीं, बल्कि आजीविका को मजबूत करने और खेती को नई दिशा देने का साधन बनी है।

योजना से बढ़ा किसान का भरोसा

करण साय ने योजना का लाभ मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि किसानों तक ऐसी योजनाओं का लाभ पहुंचने से खेती को मजबूती मिलती है और किसान आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।किसान करण साय की कहानी इस बात का उदाहरण है कि जब शासन की योजनाएं जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचती हैं, तो उनका प्रभाव केवल एक सुविधा तक सीमित नहीं रहता।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें