Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया POCSO Act: भिलाई में नाबालिग किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, शादी से मुकरा कथित प्रेमी, POCSO में केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Korba News: कटघोरा में जंगल के बीच मिला व्यक्ति का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Raipur Kidnapping Case: 12 घंटे में सुलझा अपहरण का मामला, रायपुर पुलिस ने यूपी से 3 को हिरासत में लिया POCSO Act: भिलाई में नाबालिग किशोरी ने दिया नवजात को जन्म, शादी से मुकरा कथित प्रेमी, POCSO में केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Junior Women Asia Cup: कवर्धा की बेटी गीता यादव स…
Vijay Sharma with hockey player Geeta Yadav(Image Source: CGDPR)
Vijay Sharma with hockey player Geeta Yadav(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Junior Women Asia Cup: कवर्धा की बेटी गीता यादव से मिले विजय शर्मा, एशिया कप जीत पर दी बधाई

Junior Women Asia Cup: कवर्धा के बोड़ला की रहने वाली भारतीय हॉकी खिलाड़ी गीता यादव से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात कर जूनियर महिला एशिया कप-2026 में शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत पर बधाई दी। गीता भारतीय टीम की अहम सदस्य रहीं और टूर्नामेंट में चार गोल किए। मुलाकात के दौरान उनकी खेल यात्रा, अंतरराष्ट्रीय अनुभव, प्रशिक्षण और भविष्य के लक्ष्यों पर भी चर्चा हुई।

क
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 12:55 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Junior Women Asia Cup: उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने अपने कवर्धा निवास कार्यालय में जूनियर महिला एशिया कप-2026 की विजेता भारतीय हॉकी टीम की सदस्य गीता यादव से मुलाकात कर उन्हें महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान प्राप्त करें, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कवर्धा की बेटी ने देश-प्रदेश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। इस दौरान शर्मा ने गीता से उनकी अब तक की खेल यात्रा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुभव, प्रशिक्षण और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बातचीत की।

एशिया कप में गीता यादव का शानदार प्रदर्शन

कबीरधाम जिले के बोड़ला की रहने वाली गीता यादव ने चीन के मोकी में आयोजित एएचएफ महिला जूनियर एशिया कप-2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, भारतीय टीम ने 13 सितंबर को खेले गए रोमांचक फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार महिला जूनियर एशिया कप का खिताब जीता और एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया। टूर्नामेंट में मिडफील्डर के रूप में खेलीं गीता ने अपनी प्रतिभा की विशेष छाप छोड़ी। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल चार गोल किए। मलेशिया के विरुद्ध भारत की 11-1 की बड़ी जीत में गीता ने दो गोल दागे, वहीं जापान के खिलाफ 7-0 की जीत में भी उन्होंने दो गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कवर्धा की बेटी गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा। जूनियर एशिया कप जीत पर दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

गीता की उपलब्धि पर विजय शर्मा ने की सराहना

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गीता की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, गीता ने अपनी प्रतिभा से कवर्धा के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता क्षेत्र की नई पीढ़ी, विशेषकर खेलों में आगे बढ़ने का सपना देख रही बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। 
मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री  शर्मा और गीता यादव के बीच कवर्धा में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन, स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में खेलों की संभावनाओं को और विस्तार देने को लेकर भी चर्चा हुई। शर्मा ने गीता से उनके अनुभव और खिलाड़ियों की जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

बोड़ला से भारतीय टीम तक का शानदार सफर

गीता ने हॉकी की शुरुआती शिक्षा कोच शिवा चौहान से प्राप्त की, इसके बाद उन्होंने बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को निखारा, लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर वह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं और बाद में टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम से भी जुड़ीं, गीता ने वर्ष 2024 में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे से अपने अंतरराष्ट्रीय सफर की शुरुआत की। इसके बाद वह अर्जेंटीना तथा इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरों में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से हुई मुलाकात के दौरान गीता ने अपनी खेल यात्रा के अनुभव साझा किए, शर्मा ने उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें