Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Missing Person Cases: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों …
FIR in missing person cases (Image Source: AI Photo)
FIR in missing person cases (Image Source: AI Photo)
महासमुंद Featured

Missing Person Cases: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद BNS की धारा 140(3) के तहत दर्ज की गईं FIR

Missing Person Cases: महासमुंद जिले में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत लापता व्यक्तियों के मामलों में BNS की धारा 140(3) के तहत FIR दर्ज कर अपहरण या अवैध निरोध की आशंका की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से लापता व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 11:31 AM · 5 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Missing Person Cases: महासमुंद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के महीनों में दर्ज हुए गुमशुदगी के मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए अब लापता व्यक्तियों के मामलों में सीधे भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 140(3) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी गई है। अदालत के जी. गणेश बनाम तमिलनाडु राज्य वाले अहम फैसले के तहत यह माना गया है कि किसी भी गुमशुदा व्यक्ति की सुरक्षा और ठिकाना अज्ञात होने की स्थिति में उसके अपहरण या अवैध निरोध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी आधार पर महासमुंद, बागबाहरा, बसना, सरायपाली, सांकरा और कोमाखान थानों में दर्ज मामलों को अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

प्रमुख मामले और लापता व्यक्तियों की जानकारी:

1. बागबाहरा थाना क्षेत्र

  • कुमारी सरोज ध्रुव (उम्र 20 वर्ष): ग्राम पतेरापाली निवासी सरोज ध्रुव 29 जून 2026 की रात लगभग 01:30 बजे बिना बताए घर से निकली थीं। कद 4 फीट 10 इंच, गोल चेहरा, सांवला रंग और काली आंखें। वे आसमानी सलवार-टॉप व सफेद लेगिस पहने हुए हैं। (गुम इंसान क्र. 43/2026)

  • दीपक साहू (उम्र 22 वर्ष): सिर्री गांव के रहने वाले दीपक साहू 20 मई 2026 की दोपहर से लापता हैं। कद 5 फीट 5 इंच, गोरा रंग, चेकदार शर्ट व काली जींस। 8वीं तक पढ़े दीपक हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोलते हैं। (गुम इंसान क्र. 34/2026)

2. बसना थाना एवं भंवरपुर चौकी

  • घनश्याम साहू (उम्र 24 वर्ष): कारीडोंगर निवासी घनश्याम 1 अगस्त 2026 की दोपहर से लापता हैं। कद 5 फीट 4 इंच, गोरा रंग, लोअर-टीशर्ट पहने हुए। वे मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। (अपराध क्र. 00/2026 BNS)

  • कुमारी दिलेश्वरी चौहान (उम्र 21 वर्ष): जेवरा गांव की निवासी दिलेश्वरी 9 जुलाई 2026 की सुबह से गायब हैं। 12वीं पास दिलेश्वरी का कद 5 फीट 4 इंच, रंग गोरा और चेहरा गोल है। (गुम इंसान क्र. 88/2026)

  • मुस्कान पाल (उम्र 21 वर्ष): वार्ड नंबर 7 बसना की रहने वाली मुस्कान स्नातक हैं। वे 24 जून 2026 की शाम को बैगनी सलवार-कुर्ती और सोने के आभूषण पहने स्थिति में लापता हुई थीं। (गुम इंसान क्र. 80/2026)

3. महासमुंद कोतवाली थाना क्षेत्र

  • अमन कुमार (उम्र 34 वर्ष): ईसाई पारा निवासी अमन 18 जून 2026 को रायपुर काम पर जाने की बात कहकर निकले थे और वापस नहीं लौटे। कद 5 फीट 6 इंच, गोरा रंग, काला टी-शर्ट व भूरा लोअर। (गुम इंसान क्र. 124/2026)

  • कुमारी खुलेश्वरी निषाद (उम्र 20 वर्ष): कर्राडीह की निवासी एवं बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा खुलेश्वरी 25 जून 2026 को किराए के मकान से लापता हुईं। नीला प्लाजो सूट पहने खुलेश्वरी का कद 4 फीट 5 इंच है। (गुम इंसान क्र. 109/2026)

  • नरेन्द्र ध्रुव (उम्र 34 वर्ष): फिंगेश्वर के हथखोज निवासी नरेन्द्र मुढेना गांव से 30 मई 2026 को बिना बताए कहीं चले गए। सांवला रंग, हरा टी-शर्ट और भूरा जींस। (गुम इंसान क्र. 101/2026)

  • जगतु राम ढीमर (उम्र 42 वर्ष): खैरा निवासी जगतु राम मानसिक रूप से कमजोर हैं। वे 30 मई 2026 की सुबह से सफेद शर्ट व काला पैंट पहने लापता हैं। (गुम इंसान क्र. 91/2026)

  • कुमारी रामेश्वरी बिहारी (उम्र 22 वर्ष): नयारावण भांठा निवासी रामेश्वरी 29 मई 2026 की सुबह से गायब हैं। कद 4.8 फीट, सांवला रंग, 9वीं तक शिक्षित। (गुम इंसान क्र. 84/2026)

  • बुधवंतिन बाई ओगरे (उम्र 34 वर्ष): बिरकोनी निवासी बुधवंतिन बाई 8 मई 2026 से लापता हैं। दाहिने हाथ पर गोदना, हरी साड़ी और कान में बाली पहने हुए। (गुम इंसान क्र. 77/2026)

4. सरायपाली थाना क्षेत्र

  • मालती विश्वकर्मा (उम्र 24 वर्ष): छिर्राबाहरा निवासी मालती 16 मई 2026 से घर से गायब हैं। काला सलवार सूट पहने मालती के दाहिने हाथ पर गोदना है। (गुम इंसान क्र. 44/2026)

  • पार्वती पटेल (उम्र 20 वर्ष): दुर्गापाली निवासी पार्वती 19 जुलाई 2026 की रात से लापता हैं। कद 5 फीट, हरा सलवार सूट, गले में मंगलसूत्र और दोनों हाथों पर 'मां' लिखा गोदना। (गुम इंसान क्र. 66/2026)

  • कुमारी चंद्रकांती अजगर (उम्र 19 वर्ष): भोथलडीह निवासी चंद्रकांती 22 जुलाई 2026 से घर से गायब हैं। सफेद सलवार सूट, गोरा रंग और दाहिने हाथ पर गोदना। (गुम इंसान क्र. 69/2026)

5. सांकरा एवं कोमाखान थाना क्षेत्र

  • हेमबाई यादव (उम्र 26 वर्ष): सांकरा क्षेत्र के पेंड्रावन गांव की रहने वाली हेमबाई 15 जून 2026 की शाम से लापता हैं। कद 5 फीट, सांवला रंग, साड़ी पहने हुई। (अपराध क्र. 169/2026 BNS)

  • लीलाबाई ताण्डी (उम्र 32 वर्ष): लामीसरार निवासी लीलाबाई 3 जुलाई 2026 की सुबह से लापता हैं। लाल साड़ी और दुबली-पतली काया। (गुम इंसान क्र. 29/2026)

  • नेतराम पाडे (उम्र 71 वर्ष): बिन्द्रावन निवासी बुजुर्ग नेतराम पाडे 25 जून 2026 की दोपहर से गायब हैं। नीला फुल शर्ट, काला हाफ पैंट और अधपके बाल। (गुम इंसान क्र. 25/2026)

पुलिस की अपील 
ज़िले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, कंट्रोल रूम और DCB शाखा महासमुंद को सूचना प्रसारित कर जांच तेज़ कर दी गई है। यदि किसी भी नागरिक को इन लापता व्यक्तियों में से किसी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या जिला पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सहयोग करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें