छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5900 खबरें
Rajnandgaon News: शादी का झांसा देकर 4 साल शोषण का आरोप, निजी अस्पताल संचालक पर FIR
Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के छुरिया स्थित एक निजी अस्पताल संचालक पर नर्स ने शादी का झांसा देकर करीब 4 साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
PM Matsya Sampada Yojana: तालाब से तरक्की तक का सफर, महासमुंद के किसानों ने मछली पालन से बदली अपनी किस्मत
PM Matsya Sampada Yojana: महासमुंद जिले के किसानों को पारंपरिक धान खेती के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से आय के नए अवसर मिल रहे हैं। जिले के करीब 150 किसान मछली पालन, हैचरी और पाउंड लाइनर जैसी आधुनिक तकनीकों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। बिरकोनी के दिनेश चंद्राकर और बकमा के हिमांशु चंद्राकर जैसे किसानों ने सरकारी अनुदान का लाभ लेकर मछली पालन को सफल व्यवसाय में बदल दिया है।
Political Debate Chhattisgarh: रायपुर में सियासी घमासान, प्रेस क्लब में आमने-सामने आए डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल
Political Debate Chhattisgarh: पहली बार प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सार्वजनिक मंच पर आमने-सामने बैठे। रायपुर प्रेस क्लब में हुई बहस में दोनों नेताओं ने पीएम आवास के आंकड़ों और उपलब्धियों को लेकर अपने-अपने दावे पेश किए। विजय शर्मा ने साय सरकार के कार्यकाल में 11 लाख से अधिक आवास पूरे होने का दावा किया।
Arang News: वतन चन्द्राकर ने साहू समाज भवन नारा में, बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन किया
Arang News: नारा स्थित साहू समाज भवन में 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवॉल का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। निर्माण शुरू होने से परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Chakradhar Samaroh: महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को समर्पित समारोह का राज्यपाल ने किया शुभारंभ
Chakradhar Samaroh: रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
Ganesh Utsav Mahasamund: जयघोष के साथ जगह-जगह आतिशी स्वागत, कीर्तिमान में भी विराजे विघ्नहर्ता
Ganesh Utsav Mahasamund: शहर में गणेश उत्सव की शुरुआत भक्ति और उल्लास के साथ हुई। विभिन्न क्षेत्रों में भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। वहीं कीर्तिमान मीडिया कार्यालय में भी भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा और हवन का आयोजन किया गया।
Ganesh Chaturthi: बस्तर की महिलाओं ने रचा इतिहास, मिट्टी के गणेश बनाकर कमाए 1.80 लाख
Ganesh Chaturthi: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तारापुर गांव की महिलाओं ने पर्यावरण अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है। सिद्धि स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 52 प्रतिमाएं तैयार कर 1.80 लाख रुपये की कमाई की।
Sirpur Heritage Tour: छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर से प्रभावित हुआ जापानी दल, सिरपुर बना सांस्कृतिक संवाद का केंद्र
Sirpur Heritage Tour: छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में जापान के एहिमे यूनिवर्सिटी के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हेरिटेज टूर के दौरान प्राचीन बौद्ध, हिंदू और जैन विरासत को करीब से जाना। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने इस अंतरराष्ट्रीय दल के लिए विशेष आयोजन किया।
Raigarh murder case: युवक की हत्या, पुराने बस डिपो की झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच जारी
Raigarh murder case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुराने बस डिपो की झाड़ियों से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
Ganesh Chaturthi : मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, CM विष्णु देव साय ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Ganesh Chaturthi: मुख्यमंत्री निवास में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से गणपति पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव आस्था के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने वाला पर्व है।
UPI Payment Rules: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने दी स्पष्ट जानकारी
UPI Payment Rules: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि ₹2,000 तक के UPI लेनदेन और RuPay डेबिट कार्ड से किए गए भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। बैंक और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर ग्राहकों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम के तहत नियमों को अधिसूचित करते हुए डिजिटल पेमेंट को आसान और मुफ्त बनाए रखने की बात कही है।
Wildlife Rescue: झुंड ने ठुकराया, पैर में चोट और कमजोरी से जूझ रहे हाथी के बच्चे को मिला नया आशियाना
Wildlife Rescue: रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में झुंड से बिछड़े नन्हे हाथी को परिवार से मिलाने की कोशिश असफल रही। कमजोर स्वास्थ्य और पैर में चोट के बाद वन विभाग ने उसे रमकोला रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।