छत्तीसगढ़
धान का कटोरा: घने जंगल, ऊँचे जलप्रपात, प्राचीन मंदिर और इस्पात-कोयले की धरती
कुल 5904 खबरें
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर में खिलौना दान से खिलेगी आंगनबाड़ी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान
Seva Sankalp Abhiyan: बलरामपुर जिले में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके तहत जिले के 2371 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए जनसहयोग से खिलौने जुटाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सुरक्षित और उपयोगी खिलौने दान कर बच्चों के विकास और खुशियों में भागीदार बनने की अपील की है।
Ganesh Chaturthi : रायपुर में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था चिकन, नगर निगम ने दुकान बंद कर लगाया जुर्माना
Ganesh Chaturthi: रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद सड्डू क्षेत्र में चिकन बेचने पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक पर 2 हजार रुपए का ई-जुर्माना लगाया और दुकान को तत्काल बंद करा दिया।
Arang Rape Case: 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला, BNS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
Arang Rape Case: छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर BNS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।
Ganesh Chaturthi : रायपुर में मांस-मटन दुकानों पर रहेगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
Ganesh Chaturthi: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम ने बड़ा निर्णय लिया है। निगम क्षेत्र में निर्धारित पांच दिनों तक पशुवध गृह और सभी मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Seva Sankalp Abhiyan: ओपी चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर की बैठक
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्चुअल बैठक में सहभागिता की। बैठक में सेवा की कहानी और सेवा मेरा योगदान थीम के तहत जनभागीदारी बढ़ाने, सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाने और अभियान की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
Ganesh Chaturthi: भक्ति के रंग में रंगा आरंग, गणेश प्रतिमाओं की धूमधाम से हुई स्थापना
Ganesh Chaturthi: आरंग में 11 दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। ढोल-ताशों और जयकारों के बीच गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
Surajpur News: पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत, आरोपी फरार
Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी की धूम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं
Ganesh Chaturthi 2026: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। श्री चौधरी ने कहा कि यह पर्व आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो सभी को सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Gholeng Handloom: हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर जशपुर, घोलेंग में तैयार हो रही रोजगार की नई कहानी
Gholeng Handloom: जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़कर महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। आजीविका परिसर में हैंडलूम और टेक्सटाइल से जुड़े कौशल सिखाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय हुनर को नई पहचान मिलने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में पहल हो रही है।
Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत
Dhamtari News: धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गेदरापारा गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किए गए।
International Chakradhar Festival: रायगढ़ में 10 दिन तक गूंजेगी कला और संस्कृति की धुन
International Chakradhar Festival: रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 आयोजित होगा। राज्यपाल रमेन डेका इसका शुभारंभ करेंगे। दस दिवसीय समारोह में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार शास्त्रीय नृत्य, लोककला, संगीत और साहित्य की प्रस्तुतियां देंगे। पद्मश्री उषा बारले, अनुज शर्मा और कविता कृष्णमूर्ति सहित कई कलाकार कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होंगे।
Raipur Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने 146 असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई, 14 भेजे गए जेल
Raipur Police Action: गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 146 उपद्रवियों और संदिग्धों पर कानूनी कार्रवाई की गई।