अर्थव्यवस्था
कुल 107 खबरें
Crude Oil Price: ईरान-इजराइल जंग के बीच OPEC+ का बड़ा फैसला, नवंबर में नहीं बढ़ेगा क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन
Crude Oil Price: OPEC+ ने नवंबर में तेल उत्पादन नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। G7 रणनीतिक भंडार से करीब 10 करोड़ बैरल तेल-ईंधन जारी करने की तैयारी में है।
Gold-Silver Price: त्योहारी सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में भी ₹5,000 की गिरावट
Gold-Silver Price: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। इस सप्ताह 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर करीब ₹3,500 सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में भी लगभग ₹3,200 की गिरावट दर्ज की गई।
Crude Oil Price: चीन ने रोका फ्यूल एक्सपोर्ट, तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल
Crude Oil Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड करीब 5 फीसदी बढ़कर 103 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। चीन के फ्यूल एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल क्रूड सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है। महंगे तेल से आने वाले दिनों में महंगाई का दबाव भी बढ़ सकता है।
Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट
Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 से 71.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹2810 हो गई है। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Commodity Market Update: सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, जानिए आज का ताजा रेट
Commodity Market Update: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया था, जबकि चांदी करीब ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास थी।
Gold Silver Price India: एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
Gold Silver Price India: भारतीय वायदा बाजार (MCX) में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोना 1,200 रुपये से ज्यादा टूटा, जबकि चांदी करीब 3,000 रुपये सस्ती हुई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति और वैश्विक बाजार के दबाव से बुलियन मार्केट प्रभावित हुआ।
Commodity Market News: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, MCX पर सोना 2,857 रुपए और चांदी 5,762 रुपए टूटी
Commodity Market News: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को कारोबार की शुरुआत से ही बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सुबह 7:50 बजे तक सोने की कीमत 1.70% गिरकर 4,247.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी भी दबाव में रही और इसकी कीमत 2.96% की गिरावट के साथ 62.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
Gold-Silver Price: चार दिन में सोना ₹2500 और चांदी ₹7000 सस्ती, अब आगे क्या होगा?
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार से गुरुवार तक लगातार चार दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। इस दौरान सोना करीब 2,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 7,000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।
Gold Price Forecast: फेस्टिव सीजन से पहले सोने में तेजी, कीमतों को मिल सकता है नया उछाल
Gold Price Forecast: सोने की कीमतों में तेजी का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी, वैश्विक आर्थिक चिंताओं और फेस्टिव-वेडिंग सीजन में बढ़ती मांग के चलते सोने को मजबूती मिल सकती है। अनुमान है कि 2026 तक सोने की कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
MCX Commodity News: सोना 1900 रुपए टूटा, चांदी में 1400 रुपए की तेजी, जानें बाजार का नया अपडेट
MCX Commodity News: कमोडिटी बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना करीब 1,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
GDP Growth Rate: भारत की विकास दर को लेकर Standard and Poor का बड़ा अनुमान, 7% तक पहुंची उम्मीद
GDP Growth Rate: दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी SP Global Ratings ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यह भारत के लिए एक हफ्ते में आई दूसरी बड़ी आर्थिक राहत है।
Commodity Market Update: सोना 1.53 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी तेजी, जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम
Commodity Market Update: 22 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वायदा बाजार यानी MCX पर सोना 1,53,223 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई और यह करीब 783 रुपए की तेजी के साथ ट्रेड कर रही थी।