राजनीति
कुल 384 खबरें
Mahasamund Congress Protest: राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने का किया घेराव
Mahasamund Congress Protest: हल्द्वानी की घटना और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में थाना घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने FIR रद्द करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
Chhattisgarh Nikay Chunav: बड़ा फैसला, अब बैलेट पेपर नहीं, EVM से होगा मतदान, नियम संशोधित
Chhattisgarh Nikay Chunav: आगामी नगरीय निकाय चुनाव अब बैलेट पेपर के बजाय EVM से कराए जाएंगे। राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत मतदान, NOTA, अंडर-वोट और मतदान से इनकार का अलग रिकॉर्ड रखा जाएगा।
Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल
Controversial Statement: आजमगढ़ में सपा के MLC लाल बिहारी यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा तय उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए अखिलेश यादव के फैसले को सर्वोपरि बताया। इसी दौरान उन्होंने ‘कुत्ते’ का उदाहरण देते हुए विवादित टिप्पणी कर दी। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने सपा पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र और मतदाताओं का अपमान बताया तथा माफी की मांग की।
Maharashtra Voter List: 2 करोड़ से ज्यादा नाम बाहर, पुणे और ठाणे में सबसे बड़ा फेरबदल
Maharashtra Voter List: SIR प्रक्रिया के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2.06 करोड़ से अधिक पुराने मतदाताओं के नाम फिलहाल शामिल नहीं हैं। आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 31 अगस्त से 30 सितंबर तक का समय दिया है। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी।
INDIA Alliance: राहुल गांधी ही होंगे गठबंधन का चेहरा, TVK और कांग्रेस में अनबन की खबरें खारिज
INDIA Alliance: में प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच तमिलनाडु कांग्रेस विधायक दल की नेता थराहाई कथबर्ट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि TVK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर स्वीकार किया है। विजय के नाम को लेकर सामने आए सर्वे और नेताओं के बयानों के बाद कांग्रेस और TVK के बीच मतभेद की अटकलें तेज हुई थीं।
CG Political Breaking News: BJP ने छत्तीसगढ़ में मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की, 7 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
CG Political Breaking News: छत्तीसगढ़ बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सात नेताओं को अलग-अलग मोर्चों का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से हुई इन नियुक्तियों में युवा, महिला, किसान, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चे शामिल हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
Rahul Gandhi पर FIR को लेकर भड़के उमंग सिंघार, बोले- ‘भाजपा की कथनी और करनी में अंतर’
Rahul Gandhi पर दर्ज FIR को लेकर उमंग सिंघार ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप लगाया और मोहन भागवत के विदेश में दिए बयान को लेकर भी सवाल उठाए।
Mohan Bhagwat Speech: हिंदू जागेंगे तो दुनिया जागेगी…, टोरंटो में बोले मोहन भागवत, धर्म को लेकर कही बड़ी बात
Mohan Bhagwat Speech: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने टोरंटो के ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में भारत की संस्कृति और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना पर बात की। उन्होंने कहा कि हिंदू विचार केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है और भारत ने मानवता की सेवा के जरिए दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
Sonam Wangchuk: CJP नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर बोले वांगचुक, आमिर खान पर भी कसा तंज
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक ने CJP नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर अपनी राय रखी और आंदोलन की गैर-राजनीतिक छवि बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने आमिर खान के ‘3 इडियट्स’ से जुड़े बयान पर भी मजाकिया प्रतिक्रिया दी।
CM Yogi Adityanath: अब फाइलें दबाकर नहीं चलेगा काम, 5 साल पुराने मामलों पर CM योगी सख्त
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में पांच साल से अधिक पुराने राजस्व मामलों को अभियान चलाकर निपटाने के निर्देश दिए हैं। जनशिकायतों के वास्तविक समाधान और कानून-व्यवस्था पर भी सख्ती दिखाई।
Rahul Gandhi: शुद्धिकरण पर कहा– देश में दो विचारधाराओं की जंग, अंबेडकर के संविधान बनाम संघ की सोच
Rahul Gandh: दलितों के साथ कथित भेदभाव को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए हल्द्वानी की ‘मंच शुद्धिकरण’ घटना का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्कूलों, चाय की दुकानों और सार्वजनिक जलस्रोतों पर भेदभाव के उदाहरण देते हुए सामाजिक समानता की जरूरत बताई।
Karnataka Valmiki Corporation Scam: एक ही घोटाले के साये में दूसरी बार मंत्री पद गंवाने को मजबूर हुए बी नागेंद्र, इस्तीफा देते वक्त झलका दर्द
Karnataka Valmiki Corporation Scam: 187 करोड़ रुपये के घोटाले के बीच बी नागेंद्र ने दोबारा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विपक्ष के दबाव के बाद उन्होंने नैतिक आधार पर पद छोड़ने का फैसला किया।