राजनीति
कुल 383 खबरें
INDIA Alliance: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटे INDIA गठबंधन के दिग्गज, सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान
INDIA Alliance: गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग, SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष ने देशभर में आंदोलन और संसद में मुद्दा उठाने की योजना बनाई है।
Election Commission: SIR प्रक्रिया पूरी वाले राज्यों में Form-6 से हटाई गई अतिरिक्त शर्त, नए वोटरों को मिलेगी राहत
Election Commission: विशेष गहन समीक्षा (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने नए मतदाता पंजीकरण के Form-6 में किया गया अतिरिक्त SIR घोषणा पत्र वाला बदलाव वापस ले लिया है। अब नए वोटर कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को माता-पिता या पूर्वजों से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। विरोध और आयोग के भीतर उठे सवालों के बाद यह फैसला लिया गया है, जिससे नए मतदाताओं को पंजीकरण प्रक्रिया में राहत मिलेगी।
MLC Election 2026: यूपी और बिहार के लिए बीजेपी-जेडीयू की सूची जारी, वाराणसी से केदारनाथ और पटना से नवल किशोर मैदान में
MLC Election 2026: बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद (MLC) के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने यूपी की 6 और बिहार की 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार में एनडीए के तहत बीजेपी और जेडीयू ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि यूपी में बीजेपी ने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अब दोनों राज्यों में चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
Rahul Gandhi Balaghat Visit: एक ही महीने में राहुल गांधी का दूसरा एमपी दौरा, 1 अक्टूबर को बालाघाट आकर मृतक आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
Rahul Gandhi Balaghat Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बालाघाट दौरे पर पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे कुपोषण और मलेरिया जैसी बीमारियों से प्रभावित आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा रही है। राहुल गांधी का यह दौरा इंदौर यात्रा के करीब 12 दिन बाद हो रहा है, जिसे कांग्रेस आदिवासी मुद्दों को लेकर राजनीतिक रूप से अहम मान रही है।
Political News: चुनाव आयोग विवाद पर BJP का पलटवार, येतराम साहू ने राहुल गांधी को दी नसीहत
Political News: महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
Congress Protest: महासमुंद में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई की मांग, कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च
Congress Protest: महासमुंद में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SIR और मतदाता सूची में हुए बदलावों पर सवाल उठाए। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।
UP Election: मायावती का बड़ा हमला, चंद्रशेखर के पास कोई जनाधार नहीं, भाजपा की मदद से जीते नगीना चुनाव
UP Election: विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने उनके राजनीतिक जनाधार और नगीना लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर सवाल उठाए हैं।
Parvesh Verma Viral Video: PWD मंत्री का प्रवेश वर्मा युवक को थप्पड़ मारने वाला VIDEO वायरल
Parvesh Verma Viral Video: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। AAP ने वीडियो शेयर कर मंत्री पर आरोप लगाए हैं और मामले को लेकर पुलिस शिकायत की बात कही है।
CJP Leader: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने दी असम जाने की चेतावनी
CJP Leader: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका को असम पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके बाद पार्टी फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रांका की रिहाई की मांग की और कहा कि रिहाई नहीं होने पर वह अपने साथियों के साथ असम जाएंगे। वहीं, आशुतोष रांका ने हिरासत के बाद वीडियो जारी कर असम सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।
Election Commission: राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा, बीजेपी का करारा पलटवार
Election Commission: SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। बीजेपी नेताओं ने इन आरोपों को खारिज कर राहुल गांधी पर पलटवार किया है।
Indian Politics: SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर भड़के राहुल गांधी, CEC के इस्तीफे की मांग, कहा— एंटी-इनकंबेंसी को वोट चोरी से दबाया गया
Indian Politics: SIR प्रक्रिया को लेकर देश की राजनीति में विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी हुई और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए। वहीं, चुनाव आयोग और भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी प्रक्रियाओं को उचित बताया है।
UP Assembly Election: नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बनारस से सियासत में धमाकेदार एंट्री, पूर्वांचल में सियासी हलचल तेज
UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही वाराणसी में पार्टी के कार्यक्रम के जरिए यूपी की राजनीति में सक्रिय भूमिका की शुरुआत कर सकते हैं। जेडीयू पूर्वांचल और बिहार सीमा से जुड़े जिलों की करीब 60 सीटों पर फोकस कर रही है।