सरकारी सूचना
कुल 925 खबरें
बैठक : एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश
जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर खाद्य विभाग और गैस एजेंसियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टॉक का नियमित भौतिक सत्यापन करने, ऑनलाइन और वास्तविक स्टॉक का मिलान सुनिश्चित करने तथा किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
उद्योग दर्जा : छत्तीसगढ़ में निवेश और अधोसंरचना विकास की नई शुरुआत
छत्तीसगढ़ में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य को पर्यटन हब बनाने, निवेश बढ़ाने और अधोसंरचना विकास पर जोर दिया गया। इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में लगभग 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा, जिससे होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यों की समीक्षा : PWD सचिव ने कयाघाट ब्रिज व मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने रायगढ़ में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सड़क निरीक्षण : PWD सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
बिलासपुर दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रही 10 किमी फोरलेन सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
विभाग की सख्ती : रायपुर में अवैध रेत-चूना पत्थर परिवहन का भंडाफोड़
अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 27 मई 2026 को केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीमों ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया।
समीक्षा बैठक : पीडब्ल्यूडी सचिव ने ली समीक्षा बैठक, पुल–ओवरब्रिज निर्माण में तेजी के निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर में सेतु परिक्षेत्र की बैठक लेकर प्रदेशभर में निर्माणाधीन पुलों, रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नागरिक सुविधा, सुगम यातायात और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पानी अभियान : बरेकेलकला में जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों और किसानों को किया गया जागरूक
ग्राम बरेकेलकला में मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत ग्रामीणों और किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने सोकपिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संकट कम करने पर जोर दिया गया तथा जनभागीदारी से निर्मित जल अवशोषण ट्रेंच का निरीक्षण भी किया गया। ग्रामीणों ने स्व-प्रेरणा से अपने घरों और खेतों में जल संरक्षण संरचनाएं बनाना शुरू किया है।
खाद्य विभाग : रायपुर में राईस मिलर्स के साथ स्कीम पर विस्तृत चर्चा
रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में ‘इम्प्रूव्ड राईस स्कीम’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें खाद्य विभाग, FCI, मार्कफेड और राईस मिलर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विकास की बड़ी सौगात : अरुण साव ने दी 5 करोड़ की अतिरिक्त घोषणा
नारायणपुर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने 12.29 करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा नगर पालिका के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे। जिले के लिए कुल 307 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। शिक्षा, खेल, कृषि और नगरीय विकास से जुड़े कई हितग्राहियों को लाभ मिला।
गोल्डन रन : सुकदेव ने 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई
महासमुंद के पैरा एथलीट सुकदेव ने बैंगलोर में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 5वें एशियन पैरा गेम्स 2026 (जापान) के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सुकदेव का यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है।
किसानों को राहत : उचित दर पर खाद वितरण सुनिश्चित करने प्रशासन सख्त
महासमुंद जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से उर्वरक विक्रेताओं पर सख्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों में स्टॉक एवं रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं, वहीं अवैध रूप से भंडारित यूरिया भी जब्त किया गया। विभाग ने विक्रेताओं को नियमों का पालन करने के निर्देश देते हुए किसानों से पक्का बिल लेने की अपील की है।
मत्स्य पालन : ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव की कहानी, मछली पालन और खेती से उमा सिंह बनीं आत्मनिर्भर
उमा सिंह ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर खेती, मत्स्य पालन और छोटे व्यवसाय के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल की। 85 हजार रुपये के सहयोग से शुरू किए गए कार्यों ने उन्हें “लखपति दीदी” की पहचान दिलाई। उनकी सफलता से ग्रामीण महिलाओं में स्वरोजगार के प्रति प्रेरणा और जागरूकता बढ़ी है।