देश
कुल 2265 खबरें
TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार
TI Dilip Puri Death: मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बड़ा हादसा हुआ। हरदा-नेमावर हाईवे पर चेकिंग के दौरान आयशर वाहन की चपेट में आने से खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत हो गई। पुलिस ने 298 पेटी शराब जब्त कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Punjab Assembly Election: AAP से इस्तीफे के बाद तीन विधायक BJP में हुए शामिल
Punjab Assembly Election: आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। समाना, सनौर और अमृतसर नॉर्थ से तीन विधायकों ने विधानसभा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद तीनों नेता दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
Student Health: सरकारी स्कूल में दो छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, हॉस्टल के खाने और पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल
Student Health: दमोह के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने हॉस्टल के भोजन, पानी और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Diwali Special: घर पर बनाएं शुद्ध और स्वादिष्ट काजू कतली, जानें आसान रेसिपी
Diwali Special: बाजार से मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही स्वादिष्ट काजू कतली बना सकते हैं। काजू, चीनी और पानी से तैयार होने वाली इस मिठाई की आसान रेसिपी जानें और त्योहार पर मेहमानों को घर की बनी मिठाई खिलाएं।
NHM Contract Employees: दीवाली पर भी खाली हाथ रहे एनएचएम के संविदा कर्मचारी, डीए और बोनस न मिलने से बढ़ी नाराजगी
NHM Contract Employees: मध्य प्रदेश में NHM के हजारों संविदा कर्मचारी महंगाई भत्ता, दिवाली बोनस, त्योहार सहायता और समय पर वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से ग्रेड पे विसंगति का मामला भी लंबित है।
UPI Payment: एक महीने में 2,567 करोड़ ट्रांजैक्शन, त्योहारी खरीदारी से डिजिटल पेमेंट में उछाल
UPI Payment: अक्टूबर 2026 में UPI ने डिजिटल पेमेंट का नया रिकॉर्ड बनाया। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान कुल 2,567 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू ₹31.53 लाख करोड़ रही।
AAP MLA Resignation: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 24 घंटे में तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, BJP में जाने की चर्चा तेज
AAP MLA Resignation: पंजाब में आम आदमी पार्टी को 24 घंटे के भीतर तीन विधायकों के इस्तीफे से बड़ा झटका लगा है। कुंवर विजय प्रताप सिंह समेत तीन नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।
Jio Q2 Results: रिलायंस शेयर में 6% तेजी, मुनाफे में 41% उछाल के बाद ब्रोकरेज ने दिया नया टारगेट
Jio Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में शानदार तिमाही नतीजों के बाद करीब 6 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये पहुंच गया।
Microsoft Voluntary Exit Offer: 11 लाख लो और नौकरी छोड़ो! टेक कंपनी के वॉलंटरी एग्जिट ऑफर पर असमंजस में पड़ा 23 साल का इंजीनियर
Microsoft Voluntary Exit Offer: हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट के 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को नौकरी छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये का ऑफर मिलने का मामला चर्चा में है। कंपनी के कथित Voluntary Exit Offer के तहत कर्मचारियों को तीन महीने की सैलरी देने की बात सामने आई है। इस ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर नौकरी की सुरक्षा और करियर के भविष्य को लेकर बहस छिड़ गई है।
TI Dilip Puri: अवैध शराब तस्करों का पीछा कर रहे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
TI Dilip Puri: देवास में अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शराब से भरा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही सांसों पर संकट, AQI पहुंचा 350 के करीब, दमघोंटू हुई हवा
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार को राजधानी का औसत AQI करीब 350 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। अक्षरधाम, इंडिया गेट और जनपथ समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रहा। बढ़ते प्रदूषण के बीच बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
MP Weather Update: अर्नब के बाद अब आ रहा है नया चक्रवाती तूफान मुरासु, इन जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट
MP Weather Update: चक्रवात मुरासु के प्रभाव से मौसम बदलने की संभावना है। IMD ने पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। जानिए किन इलाकों में बारिश की आशंका है।